विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57: नीम करोली बाबा का हनुमान अंश पर आशीर्वाद, 57वें दिन भी करोड़ों में हो रही धन वर्षा

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57: 2 अक्टूबर को रिलीज हुईं 10 फिल्मों के बीच नीम करोली बाबा का आशीर्वाद हनुमान अंश पर बना रहा, जिसने दृश्यम 3 और सिग्मा के बाद सबसे ज्यादा कमाई हासिल की. 

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57: नीम करोली बाबा का हनुमान अंश पर आशीर्वाद, 57वें दिन भी करोड़ों में हो रही धन वर्षा
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57 हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 57
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57: नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश,  जिसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. वहीं 8वां हफ्ता पार कर चुकी है. जबकि भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन हासिल कर चुकी है. वहीं हाल ही में मेकर्स ने तेलुगू में वर्ल्डवाइड रिलीज का भी ऐलान कर दिया है, जिसके चलते एक बार फिर हनुमान अंश को बूस्ट मिलेगा. लेकिन 57 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 और सिग्मा जैसी फिल्मों के कलेक्शन के बावजूद करोड़ों में फिल्म की कमाई जारी है. आइए आपको बताते हैं हनुमान अंश का 57वें दिन का कलेक्शन

 हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 57

सैकनिल्क के अनुसार, 1,166 शोज के जरिए 2.35 करोड़ की कमाई 57वें दिन हनुमान अंश ने हासिल किए. इसके बाद भारत में फिल्म ने 319.73 करोड़ का नेट और 377.66 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने भारत में अब तक हासिल किया है. वहीं ओवरसीज 15 लाख की कमाई के साथ 39.35 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ हनुमान अंश का दुनियाभर में आंकड़ा 417.01 करोड़ तक पहुंचा है. 

ये भी पढे़ं- दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान देख डरे आयुष्मान खुराना! बदल डाली उड़ता तीर की रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज

इन फिल्मों से हुई हनुमान अंश की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को 10 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर तमिल , तेलुगू और मलयालम की फिल्में शामिल हैं. वहीं इसमें नंबर वन पर दृश्यम 3 है, जिसने 66.75 करोड़ की ओपनिंग पहले दिन की. वहीं डोरेमॉन कासल ऑफ द अंडरसी ने 3.21 करोड़ कमाए. इसके अलावा सिग्मा ने 2.35 करोड़, वेरिटी ने 1.89 करोड़, बेल ने 1.34 करोड़ और डिगर ने 62 लाख का कलेक्शन हासिल किया. 

तेलुगू में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी हनुमान अंश 

हनुमान अंश को हिंदी के अलावा अब तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा, जिसका ऐलान हाल ही में फिल्म के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने एक पोस्ट के जरिए किया और बताया कि 9 अक्टूबर को हनुमान अंश दुनियाभर में तेलुगू भाषा में रिलीज होगी. इसके बाद फिल्म की कमाई बढ़ने की संभावना है. 

ये भी पढे़ं- 'कमाल कर दिया पायलट जी' सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, रणवीर सिंह ने कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com