विज्ञापन

Haiwaan Box Office Collection Day 5: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की 100 करोड़ की फिल्म का नहीं चला जादू, खिलाड़ी बना अनाड़ी

Haiwaan Box Office Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान के लीड रोल वाली फिल्म से खासी उम्मीदें लगाई गई थीं लेकिन रिलीज साउथ फिल्म ओप्पम का रीमेक हिंदी भाषा में कमाल नहीं कर पाया.

Haiwaan Box Office Collection Day 5: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की 100 करोड़ की फिल्म का नहीं चला जादू, खिलाड़ी बना अनाड़ी
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार और सैफ अली खान के लीड रोल वाली फिल्म हैवान बॉक्स ऑफिस पर सिमटती नजर आ रही है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी हैवान उनकी 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का ऑफीशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म को रिलीज के बाद काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर कोई सक्सेस नहीं मिली. मिले-जुले रिएक्शन के बीच इस फिल्म ने डोमेस्टिक मार्केट में अब तक 8.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.

फिल्म ट्रेड ट्रैकर 'सैकनिल्क' की मानें तो पांचवें दिन 'हैवान' ने 2976 शो से कुल 0.70 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 8.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 0.15 करोड़ रुपये कमाए, जिससे विदेश में हुई ग्रॉस कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.61 करोड़ रुपये हो गया है.

हैवान ने रिलीज के दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद वीकएंड पर इसने 2.50 करोड़ और 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की. मंगलवार को टिकट की कीमतों में डिस्काउंट के चलते फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले कोई गिरावट नहीं देखी गई. 

ये Video भी देखें:Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

अक्षय और सैफ की सातवीं फिल्म

हैवान को प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले आई 'हैवान' में बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर हैं. 'हैवान' सैफ अली खान और अक्षय कुमार की साथ में सातवीं फिल्म है. सैफ और अक्षय आखिरी बार विजय कृष्ण आचार्य की 2007 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'टशन' में साथ दिखे थे.

हैवान की कहानी

एनडीटीवी हिंदी के रिव्यू में बताया गया है कि हैवान फिल्म के पहले ही सीन से पता चल जाता है कि हम 'ओप्पम' देखने जा रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड के रंग में. अब बॉलीवुड ठहरा मोटे बजट वाला तो अब अगर ओप्पम का रीमेक होता है. हीरो को दिखाई नहीं देता है. वो बिल्डिंग का मेंटीनेंस मैनेजर है तो क्या हुआ. वो लिनेन के नवाबी कुर्ता पाजामा पहन सकता है जो मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लग सकता है. क्या हुआ जो विलेन जेल से छूटा है. उसके पास महंगी गाड़ी हो सकती है. अब अंदाज लगा लीजिए मलयालम की सुपरहिट फिल्म को जब बॉलीवुड में बनाया गया तो उसका ऐसा हश्र होना तो तय था ही.

यह भी पढ़ें: सलमान खान को मिला सूर्यपुत्र कर्ण का रोल, महाभारत के अहम किरदार पर बन रही फिल्म, इस डायरेक्टर ने संभाली कमान

गजब की बात यह है कि प्रियदर्शन ने ही ओप्पम को मलयालम में बनाया था, जिसका बजट था सात करोड़. बात 10 साल पहले की है. लेकिन 2026 में वही फिल्म प्रियदर्शन बनाते हैं तो बजट पहुंच जाता है 110 करोड़ रुपये. फिर उनको बॉलीवुड की शर्तों को मानना पड़ता है. इस तरह ओप्पम बन जाती है हैवान.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haiwaan Box Office Collection, Haiwaan Akshay Kumar, Priyadarshan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com