विज्ञापन

अक्षय कुमार की हैवान ने 10वें दिन कमाए इतने लाख, कलेक्शन में नहीं खरीद पाएंगे 1,64,900 रुपये वाला आईफोन 18

हैवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंकाने वाली स्टेज पर पहुंच चुका है. फिल्म ने 10वें इतने लाख रुपये का कलेक्शन किया है कि इसमें 1,64,900 रुपये का आईफोन 19 भी नहीं आ पाएगा.

अक्षय कुमार की हैवान ने 10वें दिन कमाए इतने लाख, कलेक्शन में नहीं खरीद पाएंगे 1,64,900 रुपये वाला आईफोन 18
Haiwaan box office collection: चौंका देगा कलेक्शन, नहीं आएगा एक आईफोन 18
Social Media
नई दिल्ली:

Haiwaan box office collection: अक्षय कुमार की हैवान ने बॉक्स ऑफिस पर हथियार डाल दिए हैं. 11 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने 20 सितंबर आते-आते घुटने टेक दिए. मलयालम की सुपरहिट फिल्म ओप्पम का रीमेक हैवान ना तो दर्शकों का दिल जीत पाई और ना ही समीक्षकों की ही नजर में चढ़ सकी. इस तरह फिल्म ने 20 सितंबर को इतना कलेक्शन किया जो चौंका देगा. अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसी स्टारकास्ट, प्रियदर्शन जैसे नामचीन डायरेक्टर होने के बावजूद, ट्रैकटूबॉलीवुड डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने 10 दिन में 11.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दिलचस्प यह है कि इसने 10वें दिन इतना कलेक्शन किया है जिसमें आईफोन 18 प्रो (इसकी कीमत 1,64,900 रुपये) भी नहीं आएगा.

हैवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन के हिसाब से

हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 1, 3.35 करोड़ रुपये  
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 2, 2.74 करोड़ रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 3, 2.14 करोड़ रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 4, 88.18 लाख रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 5, 80.10 लाख रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 6, 65.19 लाख रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 7, 64.13 लाख रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 8, 83 हजार 580 रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 9, 1.17 लाख रुपये
हैवान का बॉक्स ऑफिस डे 10 1.10 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैवान, जानें कैसी है अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म

हैवान का बजट

अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी और सैयामी खेर की हैवान का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह फिल्म अपने बजट को वसूलने से भी कोसों दूर ही रह गई. इस तरह ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है. 

ओप्पम का रीमेक है हैवान

हैवान मलयालम फिल्म ओप्पम (2016) का रीमेक है. इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया. फिल्म को लगभग 7 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें मोहनलाल और समुथिरकानी लीड रोल में नजर आए. हिंदी हैवान में मोहनलाल का किरदार सैफ अली खान ने निभाया था जबकि समुथिरकानी का रोल अक्षय कुमार ने किया. फिल्म को इसकी मिसकास्टिंग के लिए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haiwaan Box Office Collection, Hindi News, Akshay Kumar, Entertainment, Oppam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com