देश को साथ लाने वाली कुछ कहानियां सिनेमा से कही बड़ी होती हैं. ऐसी ही कहानी फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' के साथ नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फ़िल्ममेकर विष्णु मोहन अपने डायरेक्शन के जरिए लेकर आ रहे हैं. बता दें कि इस दिलचस्प फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में हैं, जिसे श्री गोकुलम मूवीज़ के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. इस फिल्म की कहानी भारत के इतिहास के एक असाधारण अध्याय को बड़े पर्दे पर लेकर आने की है, जिसे हर एक देशवासी को देखना चाहिए.
ऑपरेशन गंगा की कहानी
'ऑपरेशन गंगा' भारत के उस रेस्क्यू मिशन की कहानी पेश करती है, जिसमें रशिया-यूक्रेन वॉर शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट के साथ वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों को देश लाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया था. ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर देखी जा रही उत्सुकता को और बढ़ाते हुए एक दमदार पोस्टर रिलीज़ किया है, पोस्टर में यूक्रेन के सबसे पहचाने जाने वाले हिस्टॉरिक मॉन्यूमेंट्स में से एक को देखा जा सकता है. लेकिन क्या आपको भी पता था कि मोहनलाल स्टारर इस फिल्म के पोस्टर में नजर आने वाला 'मदरलैंड मॉन्यूमेंट' यूक्रेन का एक लैंडमार्क है.
ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee
कौन है मदरलैंड मॉन्यूमेंट
बता दें कि यूक्रेन के कीव में मदरलैंड मॉन्यूमेंट को बत्किवश्चिना-माती के नाम से भी जाना जाता है. द्नीप्रो नदी के किनारे पहाड़ियों पर ऊंची खड़ी यह विशाल स्टेनलेस-स्टील मूर्ति एक महिला की है, जिसके एक हाथ में तलवार तो दूसरे हाथ में यूक्रेन के ट्राइडेंट एम्ब्लम और ट्राइज़ुब, वाली एक ढाल लिए हुए है. यूक्रेन की सबसे ऊँची यह मूर्तियों में से एक, मजबूती, ताकत और बचाव से जुड़ा एक शक्तिशाली संदेश देने के साथ राष्ट्रीय प्रतीक भी है. यह मॉन्यूमेंट दूसरे विश्व युद्ध के कॉम्प्लेक्स में यूक्रेन के इतिहास के नेशनल म्यूज़ियम का हिस्सा है.
ऑपरेशन गंगा में इस मॉन्यूमेंट की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है. फिल्म के पोस्टर में इसकी मौजूदगी भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन पर बनी इस फिल्म में एक और परत जोड़ती है, जो फिल्म की विज़ुअल झलक को उसी देश की जमीन से जोड़ती है, जहाँ से यह ऐतिहासिक घटना की शुरुआत हुई थी.
ऑपरेशन गंगा की कास्ट
यह फिल्म भारत के उन अहम मिशनों में से एक को पर्दे पर दिखाने वाली है, जिसे विदेशी धरती पर देशवासियों को बचाने के लिए अंजाम दिया गया था. फिल्म उस मुश्किल समय में हजारों भारतीयों को सुरक्षित वापस घर लाने के दौरान सामने आई चुनौतियों, हिम्मत और जज्बे पर रोशनी डालेगी. फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, जिसकी वजह इसकी दमदार कहानी, बड़ा स्केल और सेटिंग है. इस तरह से फिल्म एक इमोशनल और इतिहास से जुड़ा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.
श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘ऑपरेशन गंगा' में मोहनलाल लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, पार्थिबन और आदिल हुसैन अहम किरदारों में दिखाई देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं