विज्ञापन

सैफ अली खान हैं बॉलीवुड के रीमेक किलर, हैवान ही नहीं साउथ की ब्लॉकबस्टर और हॉलीवुड की हिट फिल्म का भी कर चुके बंटाढार

सैफ अली खान ने अपने करियर में ओमकारा, पररिणीता और हम तुम जैसी शानदार फिल्में दी हैं. लेकिन जब भी उन्होंने रीमेक में हाथ आजमाया, उन्हें मुंह की खानी पड़ी. ये हम नहीं बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कह रहे हैं.

सैफ अली खान हैं बॉलीवुड के रीमेक किलर, हैवान ही नहीं साउथ की ब्लॉकबस्टर और हॉलीवुड की हिट फिल्म का भी कर चुके बंटाढार
सैफ अली खान है सीरियल रीमेक किलर, जानें बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
Social Media
नई दिल्ली:

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हुई. सबको लगा कि दोनों एक बार फिर से मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी वाला जादू सुनहरे परदे पर दिखाएंगे. लेकिन इन्होंने तो टशन वाला इतिहास ही दोहरा डाला. हम बात कर रहे हैं हैवान फिल्म की जिसने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह संघर्ष किया और आखिर में सात दिन के अंदर ही दम तोड़ डाला. फिल्म का थिएटर्स में बुरा हश्र हुआ. इसकी झलक मुझे उसी समय मिल गई थी जब मैं शुक्रवार को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में पहुंचा और थिएटर की उस स्क्रीन की बोहनी करवाने वाली है मैं था.

अब बात करें सैफ अली खान की तो वो मिसकास्टिंग का शिकार हो गए. फिर उन्होंने उस इतिहास को दोहराया जिसमें रीमेक अभी तक उन्हें रास नहीं आई हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से तीन रीमेक किए हैं तीनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. 

हैवान का सफर रहा बेहद कमजोर

मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक हैवान का बॉक्स ऑफिस पर सफर बेहद खराब रहा है. 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाली फिल्म 10 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आसपास सिमटती नजर आ रकही है. सैकनिल्क के मुताबिक, हैवान ने सात दिन में 9.27 करोड़ रुपये कता कलेक्शन किया है. इस तरह सैफ अली खान की ये रीमेक भी पस्त रही. हालांकि ओरिजिनल फिल्म बनाने वाले प्रियदर्शन ने ही फिल्म को बनाया है. लेकिन खराब कास्टिंग, कमजोर डायरेक्शन और ट्रीटमेंट ने फिल्म का बैंड ही बजा दिया. 

2022 में भी किया था निराश

इस साल पुष्कर और गायत्री की तमिल की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक में सैफ अली खान नजर आए थे. उनके साथ ऋतिक रोशन थे. फिल्म तमिल की कल्ट क्लासिक पर आधारित थी. तमिल फिल्म ने 11 करोड़ रुपये में 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म बेजोड़ थी जिसकी वजह विजय सेतुपती की एक्टिंग मानी गई. वहीं हिंदी में भी पुष्कर और गायत्री ने फिल्म का निर्देशन किया. लेकिन सैफ और ऋतिक ने फिल्म का बंटाढार कर दिया. 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म 135 के आस-पास ही सिमट कर रह गई. 

शेफ बनकर भी रंग ना जमा सके नवाब साहब

2014 की हॉलीवुड फिल्म शेफ से प्रेरित होकर 2017 में शेफ फिल्म बनाई थी. इस फिल्म में सैफ अली खान लीड में थे. लेकिन इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ. 14 करोड़ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये में ही सिमिट गई.

इस तरह रीमेक के पिटने के मामले में सैफ अली खान का खराब रिकॉर्ड रहा है. ये बात हम नहीं बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कह रहे हैं. ऐसे में ओमकारा और परिणीता जैसी फिल्में देने वाले सैफ को ओरिजिनल पर ही भरोसा करना चाहिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Haiwaan, Entertainment, Hindi News, Vikram Vedha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com