- गौहर खान और जैद दरबार के संगीत की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
- वीडियो में दिखा गौहर खान और जैद दरबार का खूबसूरत अंदाज
- गौहर खान का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और टिकटॉकर जैद दरबार (Zaid Darbar) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी के लिए अब बस कुछ ही पल बाकी रह गए हैं. गौहर खान और जैद दरबार की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं. हाल ही में दोनों के संगीत की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. गौहर खान के संगीत की यह तस्वीरें वूंपला व उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं, जो सबका जमकर ध्यान भी खींच रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संगीत के इस खास मौके पर गौहर खान (Gauahar Khan) ग्रीन कलर के गरारा में नजर आईं. इस ट्रेडिशनल ड्रेस में गौहर खान का लुक वाकई जबरदस्त लग रहा था. वहीं, जैद दरबार (Zaid Darbar) भी गौहर खान के साथ मैच करते हुए ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए. दोनों के संगीत से जुड़े फोटो और वीडियो खूब धमाल मचा रहे हैं. गौहर और जैद की जोड़ी को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. अपने कई वीडियो में जैद दरबार और गौहर खान परिवार के साथ भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले गौहर खान के मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों और वीडियो ने भी धमाल मचाकर रख दिया था.
गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. गौहर खान और जैद दरबार की शादी से जुड़ी रस्में 22 दिसंबर से शुरू हो गई हैं. इन रश्मों में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे. शादी का कार्यक्रम मुंबई में किया जा रहा है. गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी. गौहर खान ने अपनी पोस्ट में बताया था कोविड-19 के कारण शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं