भारत में इन दिनों लाइव कॉन्सर्ट की चर्चा हो रही है. जहां भारतीय सिंगर्स, कॉमेडियन और एक्टर्स लाइव अपने फैंस के लिए परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं. वहीं इन दिनों दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट की चर्चा हो रही है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं. लेकिन इन महंगे कॉन्सर्ट की कीमत के बारे में क्या आप जानते हैं, जिसे सुन आपको हैरानी होगी. दरअसल, अरिजीत सिंह अपने सिंगिंग करियर के 20 साल पूरे होने पर 2027 में भारत के 9 शहरों में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे. इसके लिए हाल ही में पैकेज डील की कीमत सामने आई है, जो हैरान कर रही है. दरअसल, अरिजीत सिंह के पैकेज डील की कीमत 11.8 लाख रुपए है. हालांकि वह इकलौते भारतीय सिंगर नहीं हैं, जिनके कॉन्सर्ट की टिकट महंगी है.
अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट की टिकट
भारत के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट की टिकटें सबसे महंगी हैं. दरअसल, 2027 में इंडिया टूर के लिए द रेजिडेंस अल्ट्रा प्रीमियम टेबल पैकेज की कीमत 11 लाख 80 हजार है. इसमें एक टेबल पर 15 मेहमान बैठ सकते हैं, जिन्हें वीआईपी वेलकम, केटरिंग, सर्विस और एक्सप्रेस एंट्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
करण औजला की कॉन्सर्ट टिकट
पंजाबी सिंगर करण औजला ने इट वाज ऑल अ ड्रीम इंडिया टूर के लिए 5 से 10 लाख रुपए लिए थे. वहीं कुछ वीवीआईपी कॉन्सर्ट के लिए डायमंड टेबल पास की कीमत 15 लाख पहुंची थी.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की कीमत
दिल लुमिनाती और ऑरा टूर के साथ दुनियाभर में तहलका मचाने वाले दिलजीत दोसांझ ने हालिया टूर में अधिकतम सीमा 18 से 20 हजार रखी है. हालांकि करण और अरिजीत से दिलजीत के कॉन्सर्ट की कीमत कम है. जबकि दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटें ब्लैक में 54 लाख तक बिकीं हैं.
एआर रहमान के टिकट की कीमत
एआर रहमान ने सिम्फनी और वंडरमेंट लाइव कॉन्सर्ट में वीआईपी सीटों की कीमत 50 हजार से एक 1 लाख तक है. वहीं 5 से 8 करोड़ तक की फीस वह चार्ज करते हैं.
श्रेया घोषाल और सोनू निगम के कॉन्सर्ट के टिकटों की कीमत
श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट द अनस्टॉपेबल टूर के प्रीमियम सीटों के टिकट की कीमत 25000 से 50000 रुपए थी. वहीं सोनू निगम के के लाइव शो के टिकटों की कीमत भी इतनी ही है.
ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण के फार्म का वीडियो, मोरिंगा से लेकर की काजू और पपीता की खेती, सुनील लहरी ने फैंस का जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं