विज्ञापन

रिलीज होते ही विवादों में आ गई थी'गदर', हुए थे दंगे, डायरेक्टर अनिल शर्मा में बताया 2001 का यादगार किस्सा

Delhi: अनिल शर्मा ने बताया था कि जब यह फिल्म रिलीज हुई, उस समय सिनेमाघरों में दंगे हो रहे थे. फिल्म की सफलता के बाद मैं और सनी जी ने पार्टी की, क्योंकि फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई. मैं उस पल को भूल नहीं सकता.

रिलीज होते ही विवादों में आ गई थी'गदर', हुए थे दंगे, डायरेक्टर अनिल शर्मा में बताया 2001 का यादगार किस्सा
जब 'गदर' को लेकर हुआ दंगा
नई दिल्ली:

साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) भारत के विभाजन पर आधारित थी. फिल्म में एक प्रेम कहानी दिखाई गई थी, जिसमें तारा सिंह और सकीना के किरदार में सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आए थे. फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया था. हालांकि जब यह फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को लेकर काफी दंगे हुए थे. 

'लगान' की दी थी टक्कर

फिल्म बूटा सिंह नाम के एक सिख व्यक्ति की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है. जिसे विभाजन के समय एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया था. इस फिल्म का मुकाबला सीधे-सीधे 'लगान' से हुआ. दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थीं. रिपोर्ट के अनुसार साल 2001 में डिस्ट्रीब्यूटर्स इस फिल्म को रिलीज करने से डर रहे थे और इसे केवल पंजाबी फिल्म मान रहे थे, लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म ने इतिहास रच दिया. फिल्म को लेकर इतना क्रेज देखा गया कि दर्शक सिनेमाघरों में एक साथ 15-20 टिकट खरीद रहे थे. हाल ही में इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने NDTV से बात की और पुरानी यादों को ताजा किया.

यह भी पढ़ें- ना बेटा ना बेटी, इसे देंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता अपनी प्रॉपर्टी, बोलीं-  मैं अपनी सारी संपत्ति इसके नाम कर दूंगी

इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा हुए

अनिल शर्मा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म गदर को 15 जून को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो जाएंगे. मेरा अभी तक का बॉलीवुड सफर बहुत शानदार रहा. मेरा बॉलीवुड में 40 साल से ज्यादा का सफर हो चुका है. मुझे ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो. लोगों के जीवन में एक गदर नहीं आती, लेकिन मेरे जीवन में 2 गदर आई हैं. मैंने 'बनवास', 'गदर', 'गदर 2', 'अपने' जैसी तमाम हिट फिल्में बनाई हैं. 

गदर को रिलीज हुए 25 साल होने जा रहे हैं और ऐसा लगता है कि वो लम्हा अभी रूका हुआ सा है. कल ही मेरे पास फिल्म की कहानी आई है और अभी शूटिंग चल रही है. यह मेरे लिए एक यादगार पल है. डायरेक्टर ने आगे कहा कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, उस वक्त सिनेमाघरों में दंगे हो रहे थे. मैं उस वक्त प्रीमियर में सिनेमाघर में गदर देख रहा था. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा था. मैंने रिलीज से पहले सनी देओल जी से कहा था कि अगर फिल्म हिट होती है तो हम पार्टी करेंगे. हम दोनों पीते नहीं हैं. लेकिन मैं एक-दो घूंट जरूर ले लूंगा. 

जब फिल्म हिट हुई तो मुझसे सनी जी ने कहा कि चलो आज रात को पार्टी करते हैं. फिल्म हिट हो गई, मैंने सनी जी से कहा कि फिल्म हिट नहीं, ब्लॉकबस्टर हिट हुई है. मैं वो यादगार पल कभी भूल नहीं सकता. मैं 15 जून को फिर से सनी जी से कहूंगा कि एक-एक घूंट फिर से हो जाए. अनिल शर्मा ने आगे कहा कि हमको 'गदर' के लिए नई लड़की की जरूरत थी. जब फिल्म की कहानी बनती है तो फिल्म कई एक्ट्रेसेस को ऑफर होती हैं, लेकिन यह फिल्म और सकीना का किरदार अमीषा पटेल के भाग्य में था और उन्होंने उस किरदार को बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया.

यह भी पढ़ें- वीर जारा में कैमियो के लिए यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी को दिए लीड रोल के बराबर फीस, एक्टर ने सुनाया यादगार किस्सा

 अनिल शर्मा की बात करें तो उन्होंने साल 1981 में आई 'श्रद्धांजलि' से बतौर प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होने 'तहलका', 'मां', 'सुहाग', 'महाराजा' 'अपने', 'वीर', 'गदर', 'गदर 2', 'बनवास' जैसी तमाम फिल्में बनाईं. साल 2023 में 'गदर 2' दर्शकों के बीच में आई, इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया. इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ डायरेक्टर के बेटे उत्कर्ष शर्मा नजर आए थे. 

'गदर 2' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 691 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था. यह फिल्म साल 2023 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई. अगर 'गदर' की बात की जाए तो, इस फिल्म ने साल 2001 में वर्ल्डवाइड 133 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह फिल्म उस वक्त की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों की लिस्ट में थी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Anil Sharma, Gadar, Gadar Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com