विज्ञापन

वीर जारा में कैमियो के लिए यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी को दिए लीड रोल के बराबर फीस, एक्टर ने सुनाया यादगार किस्सा

शेखर सुमन के साथ बातचीत में मनोज ने मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ वीर-जारा में काम करने का एक यादगार किस्सा शेयर किया और बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें मोटी रकम मिली थी.

वीर जारा में कैमियो के लिए यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी को दिए लीड रोल के बराबर फीस,  एक्टर ने सुनाया यादगार किस्सा
यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी को दिए लीड रोल के बराबर फीस
नई दिल्ली:

इन दिनों अपनी फिल्म गवर्नर को लेकर चर्चा में छाए एक्टर मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे संजीदा एक्टर्स में से एक कहे जाते हैं. उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में मनोज ने काफी स्ट्रगल किया, जिस पर वह कई बार बात तक चुके हैं. हाल में शेखर सुमन के टॉक शो शेखर टुनाइट पर एक्टर ने एक बार फिर बताया कि  कैसे उन्होंने फिल्म सत्या के बाद अच्छे ऑफर ठुकरा दिए थे, क्योंकि वो उनके क्रिएटिव एम्बिशन से मेल नहीं खाते थे. शेखर सुमन के साथ बातचीत में मनोज ने मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ वीर-जारा में काम करने का एक यादगार किस्सा शेयर किया और बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें मोटी रकम मिली थी.

ठुकरा दिए थे कई ऑफर

शेखर के साथ बातचीत के दौरान, मनोज ने बताया कि सत्या की सफलता के बाद, उन्होंने कई अच्छे फिल्म ऑफर ठुकरा दिए क्योंकि उन्हें ज्यादातर विलेन वाले रोल मिल रहे थे, जिसमें वह टाइपकास्ट नहीं होना चाहते थे. साथ ही, जिन फिल्मों में उन्हें सच में दिलचस्पी थी, उनमें अक्सर मामूली पेमेंट मिलती थी. पैसे की दिक्कतों के बावजूद, मनोज ने कहा कि उन्हें अपने फैसलों पर कभी पछतावा नहीं हुआ, उनका मानना ​​है कि अपनी समझ पर टिके रहने से आखिरकार आज जो करियर बना है, उसे बनाने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें- फगली से लस्ट स्टोरीज तक, इन फिल्मों ने बनाया कियारा आडवानी को स्टार, अब टॉक्सिक से धूम मचाने को हैं तैयार 

यथ चोपड़ा ने फिल्म के लिए किया फोन

जब शेखर ने उनसे फिल्म वीर जारा में कैमियो रोल करने की वजह पूछी तो मनोज ने कहा, "यश जी ने मुझे फोन किया, और उन्होंने पूछा, 'मेरी फिल्म में कैमियो है तू करेगा क्या? पिंजर देखते हुए मुझे लगा कि यह रोल तू ही कर पाएगा.' मेरा यकीन मानिए, मैं उनसे स्क्रिप्ट भी नहीं सुनना चाहता था क्योंकि मैं उनके डायरेक्शन में बनना चाहता था. मैंने कहा, यश जी, बस मुझे बता दो कि मुझे कब आना है. बस मुझे एक लाइन में कहानी और कैरेक्टर बता दो, और मैं तैयार होकर आऊंगा. लेकिन आदित्य चोपड़ा ने मुझे पूरा सीन सुनाया."

मिली इतनी फीस

मनोज ने याद किया कि स्क्रिप्ट सुनने के बाद मैंने यश चोपड़ा से एक रिक्वेस्ट की थी, "मैंने कहा यश जी अगली बार जब याद रहूं तो बड़ा रोल दीजिएगा. तो उन्होंने साफ-साफ बोला, 'बेटे मैं तेरे जैसी एक्टर्स के लिए कहां फिल्म बनाता हूं और जो रोल होंगे वो तू करेगा नहीं तो ये वाला कर दे बढ़िया से.'  मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने मुझसे कभी कोई वादा नहीं किया. मैंने उनसे कहा कि मैं कोई फीस नहीं लूंगा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें दे दूंगा, और यश चोपड़ा ने मुझे उतने ही पैसे भेजे जितने मैं फिल्म में लीड रोल करने के लिए लेता था."

यह भी पढ़ें-  83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन दिन रात करते हैं काम, एक ही दिन में शूट की 12 शॉर्ट फिल्में, फैंस के लिए लिखा व्लॉग, ये रुकना नहीं चाहिए

वीर-जारा को मिला था नेशनल अवार्ड

यश चोपड़ा की बनाई इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान, प्रीति ज़िंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे, साथ ही अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, ​​अनुपम खेर और किरण खेर सपोर्टिंग रोल में थे. यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash Chopra, Manoj Bajpayee, Manoj Bajpayee Films, Manoj Bajpayee News In Hindi, Manoj Bajpayee Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com