विज्ञापन

'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक 2' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल मचाएंगे गदर, स्क्रिप्ट पर चर्चा के लिए राजकुमार संतोषी पहुंचे मनाली

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस बीच सनी देओल अपनी पसंदीदा जगह मनाली में छुट्टियां बिता रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार वेकेशन पर सनी के साथ उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक और फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी भी उनके साथ है.

'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक 2' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल मचाएंगे गदर,  स्क्रिप्ट पर चर्चा के लिए राजकुमार संतोषी पहुंचे मनाली
'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक 2' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल मचाएंगे गदर
नई दिल्ली:

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस बीच सनी देओल अपनी पसंदीदा जगह मनाली में छुट्टियां बिता रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार वेकेशन पर सनी के साथ उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक और फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी भी उनके साथ है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुलाकात सिर्फ शिमला में समय बिताने के लिए नहीं है, बल्कि काम से जुड़ी बातचीत भी होने की उम्मीद है.  संतोषी वहां जो स्क्रिप्ट सनी देओल को सुनाने जा रहे हैं, वह आपको खुश कर सकती है.

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, राजकुमार संतोषी सनी देओल की 1996 की कल्ट क्लासिक घातक के दूसरे पार्ट की कहानी सुनाने के लिए शिमला में हैं. एक सूत्र ने बताया, “राजकुमार संतोषी को एक आइडिया आया, जिसे उन्हें लगता है कि घातक 2 के रूप में बनाया जा सकता है. उन्होंने इसके बारे में सनी देओल को बताया. सनी को पिच में दिलचस्पी हुई और उन्होंने संतोषी को मनाली में उनसे मिलने के लिए कहा. इसके बाद फिल्ममेकर हिल स्टेशन के लिए रवाना हो गए. 

Sunny Deol Net Worth: मुंबई से इंग्लैड तक कई लग्जरी घरों के मालिक हैं सनी देओल, महंगी गाड़ियों का है काफिला, जानें कितनी हैं 'बॉर्डर 2, एक्टर की नेटवर्थ

यह देखना बाकी है कि सनी इस सब्जेक्ट के बारे में क्या सोचते हैं. अगर उन्हें यह पसंद आता है, तो वे तारीखों और अन्य फैक्टर्स के आधार पर इसे आगे बढ़ाएंगे. घातक में सनी देओल ने काशी के रोल में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी, जो एक निडर आदमी था और लेजेंडरी डैनी डेन्जोंगपा द्वारा निभाए गए एक गैंगस्टर से मुकाबला करता है.इस फिल्म में सब कुछ था—दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा, औरऐसे डायलॉग जो तुरंत क्लासिक बन गए. घातक पिछले साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई थी.

सनी देओल की एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर घातक 1996 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस साल अपनी 30वीं सालगिरह मनाएगी. इतने सालों बाद भी यह फिल्म अपनी जबरदस्त कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और यादगार डायलॉग्स की वजह से फैंस की पसंदीदा बनी हुई है. राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित घातक में डैनी डेन्जोंगपा और मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghatak 2, Ghatak 2 Update, Ghatak 2 News, Ghatak 2 Latest News, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com