- Gadar 2 Box Office Collection day 38
- गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38
- सनी देओल की गदर 2 ने कर ली इतनी कमाई
Gadar 2 Box Office Collection day 38: जवान की कितनी कमाई हुई? जवान ने गदर 2 से ज्यादा कमाई की? गदर 2 कितना कलेक्शन कर पाई? गदर 2 को क्या पीछे छोड़ देगी जवान? इन सवालों के बीच 38वें दिन भी सनी देओल गदर 2 देखने वाले फैंस मौजूद हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है, जो पांच हफ्ते बाद भी लगातार कमाई कर रहा है. चाहे वीकडेज हो या वीकेंड पर जवान ही नहीं गदर 2 भी अच्छा ऑप्शन साबित हो रहा है क्योंकि कलेक्शन 38वें दिन यह कलेक्शन लाख से करोड़ पर पहुंचा है. आइए आपको बताते हैं सनी देओल की दहाड़ 38वें दिन कितनी थी.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के अनुसार, गदर 2 ने 38वें दिन 1 करोड़ की शुरुआती कमाई की है, जिसके बाद सनी देओल की फिल्म की भारत में कमाई 519.43 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 610.4 करोड़ और वर्ल्डवाइड 675.9 करोड़ फिल्म का कलेक्शन देखने को मिला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, 80 करोड़ के बजट में बनीं 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 के साथ अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई थी, जिसने भारत में 150.19 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 200 करोड़ पार है, जो कि सुपरहिट कहलाती है. वहीं इन दोनों फिल्मों से एक दिन पहले रिलीज हुई थलाइवा सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर भी 600 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं भारत में यह आंकड़ा का 300 करोड़ हासिल कर लिया है. इसके चलते हाल ही में जश्न मनाते हुए जेलर की टीम नजर आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं