विज्ञापन

बॉलीवुड की वो सुपरहिट फिल्में, जिनमें दिखी आजादी की कहानी, एक ने किया 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो की देशभक्ति पर आधारित है. जिनमें हेमा मालिनी से लेकर सनी देओल की फिल्मों का नाम शामिल है.

बॉलीवुड की वो सुपरहिट फिल्में, जिनमें दिखी आजादी की कहानी, एक ने किया 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस
बॉलीवुड की वो सुपरहिट फिल्में, जिनमें दिखी आजादी की कहानी
NDTV

इन दिनों देश भक्ति से भरा माहौल चल रहा है. क्योंकि स्वतंत्रता दिवस को लोग बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं. यह एक ऐसा देना है, जब हर कोई स्वतंत्रता दिवस को खास बनाता है. आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज, बिजनेसमैन भी इस दिन देशभक्ति में डूबे रहते हैं. बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो की देशभक्ति पर आधारित है. जिनमें हेमा मालिनी से लेकर सनी देओल की फिल्मों का नाम शामिल है. आज हम आप कौन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो की देशभक्ति पर आधारित है.

क्रांति 

फिल्म क्रांति साल 1981 में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में हेमा मालिनी, मनोज कुमार, परवीन बाबी, शशि कपूर जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए. फिल्म देशभक्ति पर आधारित है. फिल्म आपको देखने पर पता चलेगा कि हमारे भारतीय लोगों ने आजादी के लिए कितना खून पसीना बहाया है. फिल्म को देखकर दर्शकों का खून खौल उठता था. इसके अलावा फिल्म की कहानी ने हर किसी को भावुक किया था. इस फिल्म के गाने इतने हिट हुए थे कि आज भी लोग इन गानों को सुनते हैं. बता दें,  80 और 90 का दौर था, जब रेडियो एफएम पर इस फिल्म के गाने चलते थे और लोग अपने परिवार सहित सुनते थे. अगर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों की बात करें तो उसमें क्रांति का नाम सबसे पहले आता है.

द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह

अगर देशभक्ति पर आधारित दूसरी बड़ी फिल्म का नाम लें तो उसमें दर् लीजेंड ऑफ भगत सिंह का नाम आता है. इस फिल्म में अजय देवगन भगत सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आए थे. इस फिल्म में बताया गया कि कैसे भगत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ते हैं. फिल्म का गाना बसंती चोला भी काफी हिट रहा था. दर्शकों ने इस फिल्म में अजय देवगन को भगत सिंह के किरदार में काफी पसंद किया था. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को काफी वाहवाही लूटी थी. अगर अजय देवगन की करियर की बेस्ट फिल्म की बात की जाए तो उसमें इस फिल्म का नाम शामिल है. आज भी फैंस अजय देवगन की इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं.

गदर

सनी देओल की फिल्म गदर साल 2021 सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं. फिल्म भी देशभक्ति पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि तारा सिंह यानी सनी देओल को पाकिस्तानी लड़की सकिना (किरदार अमीषा पटेल ने निभाया है) से प्यार हो जाता है. शादी के बाद जब वह लड़की अपने देश पाकिस्तान चली जाती है तो सनी देओल कैसे अपनी पत्नी को वापस पाकिस्तान से हिंदुस्तान में लेकर आता है. यह एक देशभक्त के साथ-साथ एक रोमांटिक लव स्टोरी थी. आज भी दर्शक इस फिल्म के गानों को काफी पसंद करते हैं और इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाए हुए हैं.

गदर 2

फिल्म गदर 2 भी साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए थे.  इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था, जिसने गदर को भी डायरेक्ट किया. यह फिल्म भी देशभक्ति पर आधारित है. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक पिता-पुत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है. जहां सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है और वहां से अपने बेटे को सही सलामत हिंदुस्तान लेकर आता है.

ये भी पढ़ें; 5 सिंगर की आवाज और साहिर लुधियानवी के बोल, 65 साल बाद भी नहीं फीका पड़ा 12 मिनट की इस कव्वाली का जादू, धुरंधर में हुई रिक्रिएट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kranti, Manoj Kumar, Sunny Deol, Bhagat Singh, Gadar 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com