विज्ञापन

19 साल से दिल्ली-NCR की शादियों की जान बना हुआ है ये गाना, बजते ही डांस फ्लोर पर उमड़ पड़ते हैं लोग, बूढ़े से लेकर बच्चे तक करने लगते हैं डांस

हरियाणा का एक गाना है जो पिछले 19 साल से  दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी की शादियों और पार्टियों जान बना हुआ है. इस गाने को सुनते ही गांव-देहात के बूढ़े से लेकर बच्चे तक डांस करने को मजबूर हो जाते हैं.

19 साल से दिल्ली-NCR की शादियों की जान बना हुआ है ये गाना, बजते ही डांस फ्लोर पर उमड़ पड़ते हैं लोग, बूढ़े से लेकर बच्चे तक करने लगते हैं डांस
19 साल से दिल्ली-NCR की शादियों की जान बना हुआ है ये गाना
NDTV

हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों गाने बनते हैं जो दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के धड़कन माने जाते हैं. हरियाणवी गानों के बिना गांव-देहात , शादियों और डीजे पार्टियां अधूरी रहती है. हरियाणा का ऐसा ही एक गाना है जो पिछले 19 साल से  दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी की शादियों और पार्टियों जान बना हुआ है. इस गाने को सुनते ही गांव-देहात के बूढ़े से लेकर बच्चे तक डांस करने को मजबूर हो जाते हैं. इस गाने का नाम 'हट जा ताऊ पाछे ने' है. 

गाने ने नॉर्थ इंडिया को बनाया दीवाना

'ओ हट जा ताऊ, हट जा... पाछे ने नाचन दे जी भर के ने' – ये लाइन सुनते ही शादियों में लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. रामकेश जीवनपुरवाला के लिखे इस मस्ती भरे गाने ने पूरे नॉर्थ इंडिया को दीवाना बना दिया. आज भी 2026 में यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले हैं, यह म्यूजिक की पुराना का वो सोना है जो कभी फीका नहीं पड़ता.

कब रिलीज हुआ गाना

'हट जा ताऊ पाछे ने' ओरिजिनल गाना हरियाणवी एल्बम नया लिफाफा का किस्सा था जो साल 2007 में रिलीज हुई थी.इस गाने में हरियाणा के मशहूर गायक विकास कुमार ने अपनी आवाज दी, जबकि संगीतकार सतीश सेहगल और गीतकार रामकेश जीवनपुरवाला हैं. 'हट जा ताऊ पाछे ने' गाने में शुद्ध देसी मस्ती है, जो शादी-ब्याह का माहौल बना देती है. लाखों व्यूज वाले पुराने वीडियो आज भी वायरल हैं और इसे हर DJ सेट का अनिवार्य नंबर बना चुके हैं.

बॉलीवुड में एंट्री और विवाद

2018 में फिल्म वीरे की वेडिंग में 'हट जा ताऊ पाछे ने' का रीमेक वर्जन आया था.जिसे सनिधि चौहान ने गाया, सपना चौधरी ने डांस किया. गाने में रामकेश जीवनपुरवाला का क्रेडिट रहा. विकास कुमार ने कॉपीराइट नोटिस भेजा, लेकिन रामकेश ने स्पष्ट किया कि राइट्स उनके पास हैं और उन्होंने अनुमति दी थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. फिर भी गाने का वीडियो करोड़ों व्यूज हासिल कर गया.
 

ये भी पढ़ें: रील प्रेमियों के लिए नया गाना लेकर आए Emraan Hashmi-Himesh Reshammiya, फिर से याद आ जाएगा 2000 का वो जमाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hat Ja Tau Pache Ne, Haryanvi Song, Vikas Kumar, Satish Sehgal, Haryanvi Music
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com