बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अकसर अपनी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. उनकी पोस्ट को फैन्स खूब पसंद भी करते हैं. फातिमा सना शेख के हालिया फोटोशूट को लेकर भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो काफी स्टनिंग और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh Photos) की इन तस्वीरों पर फैन्स और सेलेब्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फातिमा सना शेख ने शेयर तस्वीरें
'दंगल' गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन तस्वीरों में प्रिंटेड ओवरसाइज शर्ट में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस धूप से बचती नजर आ रही हैं. फातिमा सना शेख ने इन तस्वीरों पर कोई कैप्शन तो नहीं दिया, लेकिन अपने सहयोगियों का धन्यवाद जरूर किया है. एक्ट्रेस की तस्वीरों को हजारों लाइक्स अभी तक आ चुके हैं. फातिमा सना शेख ने इसके अलावा भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ब्लू क्रॉप टॉप और मैचिंग डेनिम में दिख रही हैं.
फातिमा का सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन बेस
फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरों को शेयर करने के लिए जानी जाती है. फैन्स भी उनके पोस्ट के इंतजार में रहते हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को ढाई मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
फातिमा सना शेख काम के मोर्चे पर
फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) आखिरी बार 'अजीब दास्तान्स' और शॉर्ट फिल्म 'मजनू' में नजर आईं. एक्ट्रेस डायरेक्टर नितेश तिवारी की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में आमिर खान और सान्या मल्होत्रा के साथ काम करने के बाद लोगों की नजरों में आई. इस फिल्म में उन्होंने भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगाट का किरदान निभाया था. इसके बाद वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दिखी थीं. फातिमा अब अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं