विज्ञापन

मां के साथ रोते हुए पढ़ाई कर रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर

Fatima Sana Shaikh Childhood Photo: एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें वे पढ़ाई करते हुए रो रही हैं. साथ में उनकी मां भी दिख रही हैं. इस फोटो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए?

मां के साथ रोते हुए पढ़ाई कर रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर
Fatima Sana Shaikh Childhood Photo: फातिमा सना शेख की बचपन की फोटो

Guess Who: बॉलीवुड सितारों के फैंस को उनकी एक झलक भी दिख जाए, तो उनका दिन बन जाता है. अपने स्टार्स की फोटोज और वीडियोज का फैंस को सोशल मीडिया के इस जमाने में बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी दौरान बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस की बचपन (Fatima Sana Shaikh Childhood Photo) की फोटो सामने आई है, जिसमें वे अपनी मां के साथ दिख रही हैं. यह एक्ट्रेस बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के साथ अपने लिंक-अप को लेकर भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

कौन है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस?

फोटो तो सामने आ गई है, लेकिन इस फोटो में ये कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, यह बता पाना उनके फैंस के लिए आसान नहीं है. सोशल मीडिया में यह फोटो वायरल हो गई है और फैंस उन्हें पहचानने की अब भी कोशिश ही कर रहे हैं. दरअसल यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि फातिमा सना शेख की है. फोटो में वे पढ़ाई करते हुए रो रही हैं. उनकी मां भी उनके साथ बैठी हुई हैं. लोगों को यह फोटो बहुत हुई क्यूट लग रही है और वे इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख एक टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म चाची 420 से की थी. उन्हें असली पहचान दंगल में गीता फोगाट के रोल से मिली, जहां उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. इसके बाद उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, लूडो और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में काम किया. फातिमा अपने अलग और दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Ex-Girlfriend: विराट कोहली को पसंद हैं कैसी लड़कियां? एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल ने खोली क्रिकेटर की पोल, बोलीं- '12 साल हो गए...'

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatima Sana Shaikh, Fatima Sana Shaikh Photos, Fatima Sana Shaikh Childhood Photos, Fatima Sana Shaikh Unseen Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com