बेटी की शादी हर पिता के लिए बेहद अहम और खास होती है. साथ ही इस दिन पिता के मन में मिली-जुली भावनाएं भी होती हैं. जहां एक ओर बेटी की शादी की खुशी होती है, वहीं बेटी के जुदा होने का गम भी होता है. बेटी को अलविदा कहना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता. सोशल मीडिया पर पिता और बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पापा अपनी बेटी की शादी में उसे बेहद खास अंदाज में विदाई देते दिखाई देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में पापा और बेटी का खूबसूरत और भावुक कर देने वाला डांस देखने को मिलता है. पिता और बेटी बीते जमाने के मशहूर गाने ‘अभी न जाओ छोड़ कर' पर डांस करते नजर आते हैं. पापा के चेहरे पर उनके इमोशन्स साफ झलक रहे हैं, उन्हें स्टेप समझ नहीं आ रहे, समझ आ रही हैं तो बस फीलिंग्स. वहीं बेटी भी पापा के साथ इस डांस को कर काफी भावुक नजर आती है. साथ ही वो अपने पापा को डांस स्टेप्स सिखाती भी नजर आती है. बेटियां तो हर पिता की परी होती हैं, लेकिन ये बेटी सफेद रंग के लहंगे में सच मे परी सी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग भावुक हो रहे हैं और इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कितना खूबसूरत वीडियो है, बेस्ट परफॉर्मेंस. जबकि एक यूजर ने लिखा, सो क्यूट.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं