फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. फराह खान (Farah Khan) कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी हैं. फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि ऐसा इसलिए हुए क्योंकि मैंने 'काला टीका' नहीं लगाया...कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के बावजूद और वैक्सीन लोगों के साथ काम करने के बावजूद...मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैं उन सब लोगों को पहले ही जानकारी दे दी है जो मेरे संपर्क में आए थे. हालांकि अगर मैं बुढ़ापे और कम होती याद्दाश्त की वजह से किसी का नाम भूल जाऊं तो वह भी टेस्ट करवा ले. उम्मीद है जल्दी ठीक हो जाऊंगी.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फराह खान (Farah Khan) पिछले दिनों से कई शो में शिरकत कर चुकी थीं. फराह खान शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के लिए भी हाल ही में शूट करके आई थीं. यही नहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक स्पेशल एपिसोड शूट किया था. यही नहीं, वह अपने कॉमेडी शो में भी नजर नहीं आएंगी. खबरों के मुताबिक उनकी जगह मीका सिंह लेने जा रहे हैं. इस तरह यह कहा जा सकता है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं