विज्ञापन

पहाड़ों में बसा है यूट्यूबर सौरव जोशी का आलिशान घर, फराह खान ने दिखाई झलक, करोड़ों का कार कलेक्शन, घर के कोने-कोने में दिखी लग्जरी

फराह खान आए दिन सेलेब्स के घर जाकर व्लॉग शूट करती हैं और उनके घर की झलक दिखाती हैं. अपने यूट्यूब व्लॉग के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्ममेकर ने उत्तराखंड में सौरव जोशी के शानदार लग्जरी पहाड़ी बंगले की झलक दिखाई.  

पहाड़ों में बसा है यूट्यूबर सौरव जोशी का आलिशान घर, फराह खान ने दिखाई झलक, करोड़ों का कार कलेक्शन, घर के कोने-कोने में दिखी लग्जरी
पहाड़ों में बसा है यूट्यूबर सौरव जोशी का आलिशान घर
नई दिल्ली:

फराह खान आए दिन सेलेब्स के घर जाकर व्लॉग शूट करती हैं और उनके घर की झलक दिखाती हैं. अपने यूट्यूब व्लॉग के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्ममेकर ने उत्तराखंड में सौरव जोशी के शानदार लग्जरी पहाड़ी बंगले की झलक दिखाई.  इस घर की खूबसूरत लोकेशन से लेकर इसके शानदार इंटीरियर तक, हर चीज ने फराह खान का ध्यान खींच लिया. जैसे ही फराह और दिलीप घर के अंदर पहुंचे, सौरव और उनकी पत्नी ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्हें गार्डन घुमाया. इसके बाद सौरव ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया, जो इसी घर में एक साथ रहता है. सौरव के लिविंग रूम को मॉडर्न स्टाइल में डिजाइन किया गया था, जिसमें न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया था. यहां एक आरामदायक ऑफ-व्हाइट सोफा, एक बड़ा झूमर और हर कोने में पौधे रखे थे. इस कमरे की सबसे खास चीज लकड़ी का एक डिस्प्ले कैबिनेट था, जिसमें कई कलाकृतियां और सजावटी सामान रखे हुए थे. इसके बाद उन्होंने बेसमेंट देखा, जहां एक जिम और एक गैरेज था. इस गैरेज में सौरव की करोड़ों की कारें खड़ी थीं. सौरव ने बताया कि उन्हें कारें इकट्ठा करने का बहुत शौक है. उनके कलेक्शन में फेरारी, थार और मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं. हाल ही में इस यूट्यूबर ने मस्टर्ड और काले रंग की एक लिमिटेड 'ट्रॉफी एडिशन' डिफेंडर कार भी खरीदी है.

ऊपर की मंजिल पर लकड़ी की पैनलिंग वाला एक बहुत ही सुंदर मंदिर था, जिस पर 'ओम' का बड़ा सा निशान बना था. दीवारों पर गेंदे के फूल सजे थे और एक ऊंचे चबूतरे पर देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी थीं. सौरव ने बताया, मेरी मां को भजन-कीर्तन करना बहुत पसंद है, इसलिए हम सब यहीं बैठकर भजन-कीर्तन करते हैं.  इसके बाद उन्होंने सफेद रंग की ओपन किचन देखी, जबकि मेन किचन इसके पीछे की तरफ बनी थी. यहां लगी बड़ी-बड़ी खिड़कियों से भरपूर धूप अंदर आती है, जिससे पूरा घर रोशन रहता है. सौरव ने बताया कि उन्होंने घर को इस तरह डिजाइन किया है कि वे किसी भी कोने से आसानी से अपना व्लॉग शूट कर सकें. ग्राउंड फ्लोर पर सौरव के माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची और मेहमानों के लिए लगभग 3-4 कमरे बने हैं. पहली मंजिल पूरी तरह से सौरव के भाई और चचेरे भाइयों के लिए है. इस मंजिल पर देर रात  भूख लगने पर, खाने- बनाने के लिए एक अलग किचन, एक गेमिंग रूम और एक प्राइवेट लिफ्ट भी है.

कमरों के बाहर एक खुली बालकनी है, जहां से नैनीताल और भीमताल का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. अंत में उन्होंने सौरव के बेडरूम का दौरा किया. पूरी तरह से सफेद रंग वाले इस कमरे में स्मार्ट तकनीक लगी थी, जिसमें लाइट और पंखे को कंट्रोल करने की सुविधा भी शामिल थी. कमरे में एक वॉक-इन क्लोजेट (कपड़े रखने की जगह) भी थी, जिसमें परफ्यूम का बड़ा कलेक्शन, लग्जरी बैग और बहुत कुछ मौजूद था. इस मंजिल पर एक स्टूडियो भी था जिसमें सनरूफ लगी थी, साथ ही पौधों से सजा एक बड़ा टेरेस और बैठने के लिए एक आरामदायक जगह भी थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan Vlog, Farah Khan Vlog On Youtube, Farah Khan Vlogs, Sourav Joshi Cars, Sourav Joshi Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com