आमिर खान और किरण राव अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. कपल ने साल 2021 में अपने तलाक की घोषणा की थी. हालांकि अलग होने के बावजूद आमिर खान और किरण राव को कई मौकों पर साथ देखा जाता है. फिर चाहे एक्टर की बेटी आइरा खान की शादी हो या फिर किसी एक्टर की खास पार्टी. मंगलवार को एक बार फिर से आमिर खान और किरण राव साथ नजर आए हैं. जिसे देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. एक बार फिर से फैंस आमिर खान और किरण राव के तलाक पर सवाल कर रहे हैं.
दरअसल मंगलवार को फिल्म लापता लेडीज की मुंबई में खास स्क्रीनिंग रखी गई. इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है. लापता लेडीज की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के साथ एंट्री की. इस दौरान एक्टर ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए. जबकि किरण राव ने येल्लो साड़ी पहनी. इस दौरान आमिर खान और किरण राव काफी खूबसूरत दिख रहे थे. सोशल मीडिया पर साथ में उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आमिर खान और किरण राव के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर आमिर खान और किरण राव के तलाक पर सवाल किया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'इनके बीच इतना ही प्यार है तो तलाक क्यों लिया ? दूसरे ने लिखा, 'कंफ्यूज करके रख दिया है'. अन्य ने लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आमिर खान और किरण राव के वीडियो पर कमेंट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं