बॉलीवुड में आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता. आमिर खान जिस चीज पर भी हाथ लगाते हैं उसके हिट होने की गारंटी पहले से ही मिल जाती है. आमिर खान की एक्टिंग स्किल के तो लोग पहले से ही कायल हैं, अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट का एक और टैलेंट निकाल कर सामने आया है. दरअसल अपनी लाडली बेटी की शादी में आमिर खान ने उन्हें डेडिकेट करते हुए गाना गया है इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.उदयपुर में हो रही इस वेडिंग की सारी रस्मों में दोनों परिवार खूब उत्साह से हिस्सा लिया और मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो आमिर खान के गाने का है जो आपको भी हैरानी में डाल देगा.
Mr. Perfectionist #AamirKhan sings a song during wedding festivities of daughter #IraKhan pic.twitter.com/WlARMkxT0C
— RAJ (@AamirsDevotee) January 9, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेटी के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने गाया ये गाना
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आयरा खान और नूपुर शिखरे की संगीत सेरेमनी में आमिर खान स्टेज पर अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ बैठकर बॉलीवुड फिल्मों के गाने गाते दिख रहे हैं. वीडियो को आमिर खान के एक फैंस ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि आमिर खान फैमिली के साथ गाना एक प्यार का नगमा है गा रहे हैं. इसके बाद वो गाते हैं, 'आ चल के तुझे मैं ले के चलूं इक ऐसे गगन के तले'...इस वीडियो से साबित हो गया है कि एक्टिंग और डायरेक्शन के साथ साथ आमिर खान गाने में भी महारत रखते हैं.
शुरू हो चुकी है शादी की रस्में
आपको बता दें 3 जनवरी को आमिर खान की बेटी आयरा खान ने फिटनेस इंस्ट्रक्टर नूपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज की थी. कोर्ट मैरिज के बाद दस जनवरी को कपल की रॉयल शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हो रही है. शादी की रस्में सात जनवरी से शुरू हो चुकी है और दोनों ही परिवार इस मौके पर मौजूद हैं. इस मौके पर आमिर खान की एक्स वाइफ और इरा की मां रीना दत्त आमिर खान के साथ हैं. शादी में आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव भी हैं और वो भी पूरी शादी में जोर शोर से शिरकत करती नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि आयरा खान के अलावा आमिर और रीना दत्त का एक बेटा जुनैद खान भी है. वहीं आमिर खान और किरण राव के एक बेटा आजाद खान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं