किरण राव ने हाल में अपनी प्रोफेशनल लाइफ, आमिर से शादी और अपनी पर्सनल ग्रोथ को लेकर खुल कर बात की. इस दौरान उन्होंने आमिर खान से अपनी शादी से जुड़ी इनसाइड डिटेल्स भी शेयर कीं. किरण ने बताया कि कैसे एक साउथ इंडियन मिडिल क्लास लड़की इंडिया के बड़े एक्टर्स में से एक की पत्नी बन गई. जब किरण से पूछा गया कि आमिर से शादी के फैसले पर उनके घरवालों का क्या रिएक्शन था तो किरण ने कहा, ये उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका था. वो सोच में पड़ गए क्योंकि वो जानते थे मैं एक ऐसी इंसान हूं जो बहुत कुछ करना चाहती हूं. उन्हें इस बात का डर था कि कहीं आमिर के सामने में मेरी इमेज और पर्सनैलिटी कहीं ओवरशैडो ना हो जाए.
आमिर का पर्सौना बेशक काफी अलग था और इसकी वजह से कोई भी प्रेशर फील कर सकता लेकिन किरण के लिए सबसे अच्छी बात ये थी कि आमिर ने किरण को उसी तरह एक्सेप्ट किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किरण ने बताया आमिर में क्या है सबसे खास ?
किरण ने कहा, आमिर ने कभी भी मुझसे वैसा इंसान बनने की उम्मीद नहीं की जो मैं नहीं हूं. ये उनके बारे में सबसे खास चीज है. बता दें कि तलाक के बाद भी किरण के साथ आमिर की काफी कमाल की बॉन्डिंग रही है. वो हर खास मौके पर पूरे परिवार के साथ नजर आती हैं. आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता और उनके बच्चों ईरा और जुनैद के साथ भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. ईरा की शादी में भी सभी को साथ इंजॉय करते देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं