ईशा देओल (Esha Deol) का पति भरत तख्तानी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशा देओल के पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) उनकी किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन ईशा देओल उन्हें ऐसा करते देख सवालों की बौछार लगा देती हैं. इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस और धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बिटिया ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. ईशा देओल (Esha Deol) ने कुछ समय पहले 'अम्मा मिया (Amma Mia)' नाम से एक किताब लिखी थी, और इसको लेकर वह काफी सुर्खियों में रही थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ईशा देओल (Esha Deol) ने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'देखो मेरी किताब 'अम्मा मिया' कौन पढ़ रहा है...'अम्मा मिया' को कई माताओं ने पढ़ा है और उसे लेकर खूब सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आई हैं, इसकी मुझे बहुत खुशी है...और अब हमारे पास #awesomedads भी हैं जो मेरी किताब को पढ़ रहे हैं. यह जानकर अच्छा लगा कि ये सभी प्यारे पुरुष अपने बच्चों को एक साथ बढ़ाने में अपने सहयोगियों की मदद कर रहे हैं. यह हैं मेरे पति भरत तख्तानी और बारिश के मौसम में मेरी किताब पढ़ रहे हैं...'
ईशा देओल (Esha Deol) के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी फरवरी 2012 में हुई थी. ईशा और भरत के दो बेटियां हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं