बॉर्डर 2 के सक्सेस और बंटवारा के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद सनी देओल ने अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसकी पहली झलक के साथ रिलीज डेट भी बताई गई है, जो नवंबर में 4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायण से टकराएगी. हालांकि फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट से ज्यादा चिंता हो रही है क्योंकि उनका कहना है कि यह फिल्म बंटवारा 1947 जैसी नहीं होनी चाहिए. लेकिन शॉकिंग बात यह है कि 20 नवंबर के दिन सनी देओल की हाफ सिस्टर ईशा देओल की प्रताप भी रिलीज होने वाली है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 4000 करोड़ की रामायण की रिलीज डेट का ऐलान बीते दिन किया गया और बताया गया कि फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म में सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. हालांकि पहले पार्ट में उनकी झलक देखने को नहीं मिलेगी.
सनी देओल की नई फिल्म सूर्या का ऐलान
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ एक मोशन वीडियो की झलक देखने को मिली है. इसमें फिल्म का नाम सूर्या बताया गया है, जिसमें सनी देओल लंबी दाड़ी में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का ऐलान करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा, अतीत और वर्तमान के बीच फंसा. जो सच का करेगा खुलासा. ऐलान करते हैं कमल मुकुट की सूर्या का. अंत से आरंभ तक. सिनेमाघरों में 20 नवंबर 2026 तक. इस फिल्म को पदमा कुमार मंगत ने डायरेक्ट किया है. जबकि सनी देओल के अलावा प्रज्ञा जयसवाल और रवि किशन लीड रोल में नजर आएंगे.
नवंबर 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में
सूर्या के अलावा नवंबर 2026 में रामायण पार्ट 1 (5 नवंबर), ईशा देओल की प्रताप (20 नवंबर), ये प्रेम मोल लिया (27 नवंबर), गनमास्टर G9 (27 नवंबर) को रिलीज होंगी.
बता दें कि ईशा देओल और सनी देओल हाफ ब्रदर सिस्टर हैं, जहां ईशा देओल के पेरेंट्स धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हैं. तो वहीं सनी देओल के पेरेंट्स धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी हैं.
यह भी पढ़ें | 39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ेंगे रामायण के राम और सीता, जेल में अरुण गोविल, पति के लिए लड़ती दीपिका चिखलिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं