विज्ञापन

ईशा देओल ने रक्षाबंधन से पहले भाई सनी देओल के लिए बनवाई ढाई किलो की राखी, वीडियो शेयर किया तो फैंस बोले- सो क्यूट

ईशा देओल का मजेदार एड वायरल हो रहा है, जिसमें वह सनी देओल के डायलॉग ढाई किलो के हाथ वाली राखी फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं. 

ईशा देओल ने रक्षाबंधन से पहले भाई सनी देओल के लिए बनवाई ढाई किलो की राखी, वीडियो शेयर किया तो फैंस बोले- सो क्यूट
ईशा देओल की सनी देओल के लिए ढाई किलो के हाथ वाली राखी
नई दिल्ली:

रक्षाबंधन से पहले किसी बहन ने तैयारी की हो या नहीं लेकिन ईशा देओल ने राखी के त्यौहार की पूरी तैयारी कर ली है. वहीं इस खास मौके पर उन्होंने अपने हाफ ब्रदर यानी सनी देओल के लिए एक खास राखी भी तैयार कर ली है, जिसकी झलक उनके नए एड में देखने को मिली. दरअसल, ईशा देओल ने एक मजेदार एड शूट किया, जिसमें वह भाई और एक्टर सनी देओल के फेमस दामिनी फिल्म के डायलॉग ढाई किलो का हाथ का इस्तेमाल किया. वहीं एक मजेदार राखी भी बनवाई. वीडियो देखने के बाद फैंस भी खूब प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं. 

ईशा देओल का सनी देओल के डायलॉग पर मजेदार वीडियो

एक डिलीवरी एप इंस्टा मार्ट के लिए शूट किए गए विज्ञापन में ईशा देओल कहती हैं, 'जब भैया का ढाई किलो का हाथ उठता है, तो आप सब उठ जाते हैं तालियां बजाने. लेकिन ये हाथ इतना लेजेंड्री क्यूं है? ये हमें प्रोफेसर बताएंगे' इसके बाद ढाई किलो के हाथ पर पूरा एक्सपेरिमेंट होते हुए दिखाया जाता है. आखिर में ईशा देओल डिलीवरी एप से ढाई किलो के हाथ वाली राखी मंगवाती हुई नजर आती हैं और खुशी से दिखाती हुई भी दिखती हैं. 

ये भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम कमेंट पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, कहा- कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आएं

फैंस ने ढाई किलो की राखी पर किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हाहाहा कितना क्यूट है. दूसरे यूजर ने लिखा, सनी पाजी सर्टिफाईड राखी, तीसरे यूजर ने लिखा, ईशा देओल सही सवाल पूछ रही हैं. चौथे यूजर ने लिखा, छोटी बहन वाला बिहेवियर. पांचवे यूजर ने लिखा, ये हाथ नॉर्मल कैटेगरी का नहीं है. 

सनी देओल और ईशा देओल का रिश्ता

जैसा कि आप जानते हैं ईशा और अहाना देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटियां हैं. जबकि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे सनी, बॉबी, अजेता और विजेता देओल हैं. हालांकि सौतेले होने के बावजूद दोनों भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास है. दोनों रक्षाबंधन पर जहां ईशा और अहाना देओल से राखी बंधवाते हैं तो वहीं भाईयों की फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग ईशा देओल अक्सर रखती हुईं नजर आती हैं. 

ये भी पढे़ं- पीर पैगम्बर की शान से शुरू होता है कनिका कपूर का ये गाना, 35 की उम्र में एक ही गाने से बॉलीवुड में छाईं, आज भी है हरदिलअजीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Esha Deol, Sunny Deol, Rakhi, Rakshabandhan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com