विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Prediction: 57 साल के अजय देवगव अब देंगे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग? दृश्यम 3 पहले कमाएगी इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Prediction: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी और इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है.

Drishyam 3 Box Office Prediction: 57 साल के अजय देवगव अब देंगे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग? दृश्यम 3 पहले कमाएगी इतने करोड़
Drishyam 3 Box Office Prediction: 57 साल के अजय देवगव अब देंगे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग?
NDTV

Drishyam 3 Box Office Prediction: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी और इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं. ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर सकती है.

एडवांस बुकिंग में दिखा जोरदार क्रेज

‘दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती कुछ दिनों में ही फिल्म की बुकिंग ने तेज रफ्तार पकड़ ली. फिल्म ने अपनी पिछली कड़ी ‘दृश्यम 2' की आखिरी एडवांस बुकिंग के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘दृश्यम 2' ने रिलीज से पहले करीब 5.09 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी.

ताजा आंकड़ों में फिल्म की छह शो डेट्स की एडवांस बुकिंग करीब 44.33 करोड़ रुपये ग्रॉस बताई गई है. इसमें ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद आंकड़ा करीब 34.10 करोड़ रुपये है. सिर्फ पहले दिन के लिए करीब 23.69 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज हुई है.

‘सिंघम अगेन' के रिकॉर्ड पर नजर

‘दृश्यम 3' की तेज बुकिंग को देखते हुए ट्रेड में पहले दिन की कमाई को लेकर अनुमान लगातार बढ़ रहे हैं. कुछ ट्रेड अनुमानों में फिल्म के 50 करोड़ रुपये से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है. इसकी तुलना अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन' से भी की जा रही है, जिसने भारत में पहले दिन 43.50 करोड़ रुपये नेट कमाए थे.

हालांकि, 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा अभी अनुमान है. असली कमाई फिल्म के रिलीज होने और दर्शकों के रिस्पॉन्स के बाद ही सामने आएगी. अगर ऐसा होता है तो ‘दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगी.

क्या है ‘दृश्यम 3' की कहानी?

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है. विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश में नजर आएंगे. इस बार जांच की जिम्मेदारी राजवीर के हाथ में दिखाई गई है, जो विजय की बनाई कहानी की परतें खोलने की कोशिश करता है. वहीं तब्बू एक बार फिर आईजीपी मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. मेकर्स के मुताबिक, यह कहानी मलयालम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से अलग होगी. 

ये भी पढ़ें; 51 साल पुराना हेमा मालिनी का वो गाना जो निकला इंदीवर की कविता से, अफगानिस्तान में शूटिंग कर रचा इतिहास, किशोर कुमार की आवाज में अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam The Conclusion, Ajay Devgn, Drishyam 3 Advance Booking, Drishyam 3 Advance Booking In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com