विज्ञापन

51 साल पुराना हेमा मालिनी का वो गाना जो निकला इंदीवर की कविता से, अफगानिस्तान में शूटिंग कर बनाया इतिहास, किशोर कुमार की आवाज में अमर

हिंदी सिनेमा के रोमांटिक गानों की बात हो और ‘तेरे चेहरे में वो जादू है’ का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है. 1975 में आई फिल्म ‘धर्मात्मा’ का यह गाना आज भी अपनी सादगी, आवाज और रोमांटिक एहसास की वजह से याद किया जाता है.

51 साल पुराना हेमा मालिनी का वो गाना जो निकला इंदीवर की कविता से, अफगानिस्तान में शूटिंग कर बनाया इतिहास, किशोर कुमार की आवाज में अमर
51 साल पुराना हेमा मालिनी का वो गाना जो निकला इंदीवर की कविता से,
NDTV

हिंदी सिनेमा में रोमांटिक गानों के लोग सालों से दीवानों हैं. कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो कई साल पुराने हो चुके हैं, लेकिन उनकी चमक आज तक खत्म नहीं हुई है. पुराने गानों को आज भी किसी ना किसी रूप में लोग पसंद करते आए हैं. वहीं हिंदी सिनेमा के रोमांटिक गानों की बात हो और ‘तेरे चेहरे में वो जादू है' का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है. 1975 में आई फिल्म ‘धर्मात्मा' का यह गाना आज भी अपनी सादगी, आवाज और रोमांटिक एहसास की वजह से याद किया जाता है. 

इंदीवर की कविता से बना था गाना

किशोर कुमार की आवाज, इंदीवर के बोल और कल्याणजी-आनंदजी के संगीत ने ‘तेरे चेहरे में वो जादू है' को खास बनाया है. पर्दे पर फिरोज खान और हेमा मालिनी की जोड़ी इस गाने के आकर्षण को और बढ़ाती है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के पीछे एक कविता का किस्सा भी जुड़ा है, जो इसे और खास बनाता है.‘तेरे चेहरे में वो जादू है' सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, इंदीवर ने एक बार फिरोज खान को चलते-चलते अपनी एक कविता सुनाई थी. कविता का मुखड़ा था- ‘तेरे चेहरे में वो जादू है.' फिरोज खान को यह लाइन इतनी पसंद आई कि वह सोचने लगे कि इसे फिल्मी गीत का रूप कैसे दिया जाए. बाद में उन्होंने यह कविता कल्याणजी-आनंदजी को सुनाई. संगीतकारों को यह लाइन पसंद आई और मिलकर इसे गीत का रूप दिया गया.

अफगानिस्तान में शूट हुई फिल्म

‘तेरे चेहरे में वो जादू है' को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी. गाने के आधिकारिक क्रेडिट में इंदीवर गीतकार और कल्याणजी-आनंदजी संगीतकार के तौर पर दर्ज हैं. इस फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी,फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान के काबुल, बामियान और बांद-ए-अमीर जैसे इलाकों में हुई थी. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए कमल बोस को 1976 में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. अफगानिस्तान में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्मों में थी. ‘तेरे चेहरे में वो जादू है' गाना भी अफगानिस्तान में शूट हुआ. करीब 4 मिनट 11 सेकंड का यह गाना ‘धर्मात्मा' के मूल साउंडट्रैक का हिस्सा है.
 

ये भी पढ़ें: 36 साल पुराना आमिर खान का वो गाना जिसके गीतकार समीर ने 20 बार बदले बोल, उदित नारायण की आवाज में सुपरहिट, Millennials का बना नंबर वन गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmatma, Dharmatma 1975, Feroz Khan, Hema Malini, Kishore Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com