विज्ञापन

राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भेजा गया बाहर, वायरल वीडियो देख भड़के फैंस, जानें क्या है सच

राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं.  

राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भेजा गया बाहर, वायरल वीडियो देख भड़के फैंस, जानें क्या है सच
राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से किया गया बाहर, वायरल वीडियो का जानें सच
नई दिल्ली:

पिछले दिनों मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. 'वेलकम', 'गदर', 'हम हैं राही प्यार के' और कई दूसरी फिल्मों में अपने अलग अंदाज से दर्शकों को हंसाने और यादगार किरदार देने वाले मुश्ताक खान को उनके साथी कलाकारों ने अंतिम विदाई दी. वहीं हाल ही में उनकी प्रार्थना सभा भी रखी गई, जिसमें सिनेमा जगत के सितारे पहुंचे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके कैप्शन में लिखा गया, राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर किया गया. वीडियो को देखते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा देखने को मिला. लेकिन वायरल वीडियो का सच कुछ और ही था. 

राजपाल यादव का वायरल वीडियो का सच

वायरल वीडियो में एक महिला कहती दिख रही हैं, आपको बाहर भेजा जाएगा. हमने आपको समझाया. आप ऐसा क्यों कर रहे हो. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ओएमजी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को बेइज्जत करके निकाला गया बाहर. इस वीडियो को देखते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. 

राजपाल यादव ने मुश्ताक खान को किया था याद

अभिनेता राजपाल यादव ने भी मुश्ताक खान के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया था. उन्होंने कहा, ''मुश्ताक भाई ने बॉलीवुड को करीब 50 साल दिए और इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. वह जितने बेहतरीन कलाकार थे, उतने ही दिल से भी अच्छे इंसान भी थे. हम दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था.'' राजपाल यादव ने अपनी आखिरी मुलाकात का भी जिक्र करते हुए कहा, ''निधन से करीब दो घंटे पहले ही मैंने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी. उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और हाथ भी मिलाया. उस समय मुझे लगा कि शायद उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. लेकिन कुछ ही समय बाद उनके निधन की खबर आ गई. आखिरकार भगवान का फैसला ही आखिरी फैसला होता है.''

ये भी पढे़ं- 38 साल पुराना रेखा का वो गाना जिसमें सासू मां के प्यार को तरसती बहू ने की शिकायत, अनुराधा पौडवाल की आवाज, एलपी के म्यूजिक ने बनाया क्लासिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Mushtaq Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com