विज्ञापन

दूरदर्शन की महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो आया सामने, रोते हुए अर्जुन को चुप करवा रही थीं द्रौपदी, शकुनि से गले मिल रहे थे भीष्म पितामह

दूरदर्शन पर 38 साल पहले महाभारत आई थी. इसकी लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो सामने आया है. इसमें अर्जुन को द्रौपदी चुप करवा रही है. भीष्म पितामह और शकुनि गले मिल रहे हैं.

दूरदर्शन की महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो आया सामने, रोते हुए अर्जुन को चुप करवा रही थीं द्रौपदी, शकुनि से गले मिल रहे थे भीष्म पितामह
दूरदर्शन की महाभारत की शूटिंग का आखिरी दिन, सेट का हाल देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन के सुनहरी दौर में एक समय था जब रविवार की सुबह सड़कें सूनी हो जाती थीं. सुबह के 9 बजते ही घरों में टीवी के सामने पूरा परिवार बैठ जाता था और टकटकी लगाए स्क्रीन को देखने लगता था. परदे पर उस सीरियल ने दस्तक दी थी जिसकी कहानी को अभी तक सिर्फ किताबों में पढ़ा गया था. दिवाली पर मिलने वाले कैलेंडर में जिसके चित्रों को देखा गया था और जिसकी कहानियों को बड़े-बुजुर्गों से सुना गया था. हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के कालजयी सीरियल महाभारत की. बीआर चोपड़ा की महाभारत सिर्फ सीरियल नहीं थी. वह उस महाकाव्य का आधुनिक रूप थी, जिसे भारत सदियों से सुनता-सुनाता आया है. अब 1988 के इस सीरियल के सेट पर वो दिन कैसा रहा होगा जब इसकी शूटिंग खत्म होने वाली होगी. आइए हम आपको दिखाते हैं और बताते हैं कि महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन सेट पर कैसा माहौल था.

महाभारत की शूटिंग आखिरी दिन कैसा था?

2 अक्तूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चले 94 एपिसोड वाली दूरदर्शन (Doordarshan) के महाभारत (Mahabharat) की शूटिंग जब खत्म हुई, सेट पर सन्नाटा नहीं, आंसू थे. कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज, अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान, भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना, द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली और बाकी पूरी टीम एक-दूसरे से लिपट कर रो रही थी. निर्देशक रवि चोपड़ा भी भावुक दिखे.

यह एक शो का क्लोजिंग शॉट नहीं था. महाभारत की कथा भारतीय चेतना में हजारों साल से है. टीवी ने उसे पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ देश के सामने रखा. युद्ध के सीन, डायलॉग, कॉस्ट्यूम और म्यूजिक ने किरदारों को घर-घर पहुंचा दिया. बताया जाता है कि इसकी शूटिंग दो साल तक चली. इस तरह कई कलाकारों ने समय-समय पर बताया कि दो साल साथ रहने के बाद वे परिवार जैसे हो गए थे. आखिरी दिन वही परिवार बिखर रहा था.

यह भी पढ़ें: रेणुका पंवार का छह साल पुराना वो गाना जिसने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 52 के नंबर ने सॉन्ग को बनाया सुपरहिट, प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस एवरग्रीन

महाभारत बी.आर. चोपड़ा से हरीश भिमानी तक

दूरदर्शन की महाभारत के प्रोड्यूसर बी.आर. चोपड़ा थे जबकि इसका निर्देशन उनके बेटे रवि चोपड़ा ने किया. इसका म्यूजिक राज कमल ने दिया था. इसकी स्क्रिप्ट पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखी थी, जिसका आधार महर्षि वेद व्यास की महाभारत थी. इसके संवाद राही मासूम रजा ने लिखे थे. सबसे खास बात यह कि इसके कॉस्ट्यूम का जिम्मा मगनलाल ड्रेसवाला के जिम्मे था. इसका टाइटल सॉन्ग महेंद्र कपूर ने गाया था. महाभारत की कहानी को समय के माध्यम से दिखाया गया था और समय की आवाज दी थी हरीश भिमानी ने, जो बेजोड़ थी.

महाभारत की स्टारकास्ट

दूरदर्शन की महाभारत में नीतीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण, मुकेश खन्ना ने भीष्म, गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर, प्रवीण कुमार ने भीम और फिरोज खान ने अर्जुन का किरदार निभाया. रूपा गांगुली द्रौपदी, पुनीत इस्सर दुर्योधन, पंकज धीर कर्ण और गुफी पेंटल शकुनि, गिरिजा शंकर धृतराष्ट्र, सुरेंद्र पाल द्रोणाचार्य, रेणुका इसरानी गांधारी और नाजनीन कुंती के रूप में आज भी याद किए जाते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Mahabharat, Hindi News, Television News In Hindi, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com