88 साल के धर्मेंद्र पाजी आज भी अपनी फिल्मों में रोमांस के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल आई उनकी फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में उन्होंने शबाना आजमी के साथ लिप लॉक किया. ये सीन काफी चर्चा में रहा. असल जिंदगी में भी धरम पाजी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं. अक्सर लोग कहते हैं कि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी बेहद खूबसूरत हैं लेकिन आज हम आपको मिलवाते हैं उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से और दिखाते हैं 60 के दौर की उनकी ऐसी तस्वीर जिसमें वो खूबसूरती में बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेज को भी टक्कर दे रही हैं.
पहली पत्नी के साथ धर्मेंद्र की प्यारी सी तस्वीर
फेसबुक पर fabrica Trendz. नाम से बने पेज पर धर्मेंद्र की उनकी पहली पत्नी के साथ पहले और अब की एक तस्वीर शेयर की गई है. पहली फोटो में 1968 में वो अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में प्रकाश बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ब्राउन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है और बालों का जूड़ा बनाया है. तो वहीं दूसरी तस्वीर 2024 की है जिसमें प्रकाश कौर काफी बुजुर्ग नजर आ रही हैं. वहीं धर्मेंद्र उनके साथ बैठे हुए ब्लैक कलर की कैप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और 28 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं.
चार बच्चों के पेरेंट्स है धर्मेंद्र और प्रकाश कौर
बता दें कि 1954 में धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज की थी. जिनसे उनके चार बच्चे हैं दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दो बेटियां अजीता और विजेता भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उनकी एक बेटी साइकोलॉजिस्ट और दूसरी बेटी डायरेक्टर हैं. सनी और बॉबी अपनी मां प्रकाश कौर के साथ अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया है और शादीशुदा रहते हुए ही उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं