बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर निढाल हो चुकी है. कंगना की यह फिल्म ओपनिंग डे से ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है और अब तक बॉक्स ऑफिस पर जैसे-तैसे सर्वाइव कर रही है. कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 से थी. जहां कार्तिक की फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग ली, वहीं कंगना की फिल्म महज 1.25 करोड़ पर सिमट कर रह गई. इतना ही नहीं, वीकेंड पर भी कंगना की फिल्म कमाई करने में नाकामयाब रही.
कार्तिक की फिल्म ने जहां 4 दिनों में ही 66 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं कंगना की फिल्म मुश्किल से 5 करोड़ के पास रेंगते हुए पहुंच रही है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म शनिवार और रविवार को ठीक-ठाक बिजनेस करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ. वीकेंड पर भी फिल्म की हालत खराब ही रही. शनिवार को यानी दूसरे दिन धाकड़ ने 1.05 करोड़ का बिजनेस किया. रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कोई इजाफा नहीं हुआ. रविवार को फिल्म ने महज 50 लाख रुपए की कमाई की. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमानों के अनुसार धाकड़ ने चौथे दिन यानी सोमवार को महज 20 से 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कंगना रनौत की यह फिल्म देशभर में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. अब खबर आ रही है कि कंगना की फिल्म धाकड़ को स्क्रीन से भी हटाया जाने लगा है. रिपोर्ट्स की मानें तो धाकड़ को 250-300 स्क्रीन्स से हटा दिया गया है. गौरतलब है कि कंगना ने फिल्म में एजेंट अवनी का रोल निभाया है. फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आए हैं.
इसे भी देखें :करन कुंद्रा और डायना पेंटी सहित कई सेलेब्स को एयरपोर्ट पर किया स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं