दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान के साथ शूटिंग पर वापस लौट आई हैं, जिसमें वह अपने पहले सह-कलाकार शाहरुख खान के साथ फिर से दिखाई देंगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार भारतीय स्क्रीन पर हाई ऑक्टेन एक्शन करते हुए दिखाई देंगी, जिसके लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से प्रतिबद्ध किया है और हमेशा की तरह अपनी सर्वश्रेष्ठ ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस देने के लिए कमिटेड हैं. इस पर अधिक रोशनी डालते हुए, फिल्म यूनिट के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, 'कई फिल्मों की शूटिंग के बावजूद, दीपिका 'पठान (Pathaan)' के लिए अपनी ट्रेनिंग लेना मिस नहीं करती हैं. वर्कआउट में फंक्शनल ट्रेनिंग और योग का मिश्रण शामिल है. वह इसके लिए अपने दिन का डेढ़ घंटा समर्पित करती हैं. वह आराम के लिए एक दिन का ब्रेक रखते हुए, हफ्ते में छह दिन कसरत के लिए अपने दिन का 1.5 घंटा समर्पित करती हैं. जैसा कि उन्हें सलाह दी गई है, दीपिका एक सख्त डाइट का भी पालन कर रही हैं.'
पठान के लिए कर रही हैं तैयारी
हाल ही में, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कोविड हुआ था, जिससे वह अपने फिल्म शेड्यूल पर फिर से लौट आईं हैं. उसी के बारे में बात करते हुए, सूत्र ने आगे बताया, 'कोविड -19 से लड़ने के बाद सेट पर वापस आना, दीपिका के लिए भावनात्मक और शारीरिक शक्ति की आवश्यकता थी. वह अभी भी अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को पूरी तरह से ट्रैक पर वापस लाने के लिए जोर दे रही है, और इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.'
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में
जब से लॉकडाउन में ढील दी गई है, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक साथ दो फिल्मों में व्यस्त हैं. वह पहले ही 'पठान' का एक शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं और शकुन बत्रा की अगली फिल्म के एक शेड्यूल की भी शूटिंग कर चुकी हैं. फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन के साथ, उनके पास प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली, द इंटर्न रीमेक, महाभारत, '83 और फाइटर के अलावा पठान और शकुन बत्रा की अगली फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं