प्रांजल दहिया हरियाणा की मशहूर सिंगर हैं. प्रांजल दहिया के गाने लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. प्रांजल दहिया का गाना 'जिस्पी' इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. इस गाने पर अब तक लाखों की संख्या में रील्स देखने को मिले हैं. इस गाने को बच्चे, जवान से लेकर बुजुर्ग तक खूब पसंद कर रहे हैं. खासकर शादियों में इस गाने को जमकर चलाया जा रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा कि जिप्सी गाने की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है. सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रांजल दहिया के इस पॉपुलर गाने पर डांस करती नजर आ रही है.
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन अपनी शादी में एंट्री कर रही है, तभी प्रांजल दहिया का गाना 'बालम थानेदार' बजने लगता है. रस्म में देरी हो रही होती है, वहीं दुल्हन को इस गाने पर डांस करना होता है. ऐसे में गाना बजते ही दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती है और मामी-पापा, भाई-बहन, दोस्तों-रिश्तेदारों को पीछे छोड़ घूंघट उठाकर 'जिप्सी गाने' पर डांस करने लगती है. दुल्हन की इस हरकत को देख वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'भगवान इसके पति की रक्षा करे'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जैसी भी वाइफ मिले टिकटोकर न मिले'. इस तरह से इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें, प्रांजल दहिया का 'जिप्सी गाना काफी हिट हो गया है. इस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रील्स बनाए हैं. दिलजीत दोसांझ ने भी कुछ दिनों पहले इस गाने पर अपना मजेदार रील शेयर किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं