शादी किसी की भी जिन्दगी का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव और सबसे खास मौका होता है. इसे एकदम परफेक्ट और यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन न जाने क्या-क्या तैयारी करते हैं. कपड़ों से लेकर गहने, सजावट और बैण्ड-बाजे तक की तैयारी बेहद खास तरीके से की जाती है. उसी तरह से शादी के स्टेज पर आजकल जब दुल्हन की एंट्री होती है, तो वक्त गाना प्ले करने की भी तैयारी पहले से होती है, लेकिन सोशल मीडिया में इन दिनों शादी में दुल्हन की एंट्री वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर एंट्री लेने के लिए एकदम तैयार है. उसके हाथों में वरमाला भी है. इसके बाद भी दुल्हन खुश नहीं है. वह बेहद कन्फ्यूज दिख रही है. इसकी वजह यह है कि एंट्री के वक्त कौन-सा गाना प्ले किया जाना है, यह तय ही नहीं हो पाया है. वहां मौजूद अलग-अलग लोग अलग-अलग गाना मोबाइल में प्ले करके चेक कर रहे हैं और दुल्हन को समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर इनमें से कौन-से गाने को एंट्री के लिए बजाया जाए. शायद दुल्हन को अपना फेवरेट गाना नहीं मिल रहा है. ऐसे में दुल्हन के चेहरे पर फ्रसटेशन साफ देखी जा सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टेज पर दुल्हन की एंट्री के वक्त बनी इस असमंजस की स्थिति को सोशल मीडिया में यूजर्स खूब एंज्वॉय कर रहे हैं. वे न केवल इस वीडियो को पसन्द कर रहे हैं, बल्कि इस पर तरह-तरह से रिएक्शन भी दे रहे हैं. रिया सिंह नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि यह मौका जिंदगी में बस एक बार ही तो आता है. इसके पैरेंट्स ने इस पल को यादगार बनाने के लिए न जाने क्या-क्या किया होगा. इसलिए हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए. यह लड़की यह डिजर्व करती है. जबकि एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'लो आ गई एक और पापा की परी'. वहीं, बहुत से यूजर्स कमेंट सेक्शन में अलग-अलग गाना भी सजेस्ट कर रहे हैं.
ये भी देखें: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव का बिंदास अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं