- भाग्यश्री ने शेयर की फोटो
- फैन्स से पूछा मजेदार सवाल
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं भाग्यश्री
अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वे अक्सर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. वह अपनी हर एक्टिविटी अपने फैन्स के साथ साझा करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस फोटो में वे ग्रीन कलर का कुर्ता पहनी हुई नजर आ रही हैं. तस्वीर में भाग्यश्री (Bhagyashree) खिड़की से बाहर देखती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं. भाग्यश्री की तस्वीर को लेकर फैन्स भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं.
दरअसल, भाग्यश्री (Bhagyashree Photo) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक हैं. इस तस्वीर में उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है और कुछ सोचते हुए वह खिड़की से बाहर देख रही हैं. फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अपने पसंदीदा गाने सुन रही हूं..1. रिम झिम गिरे सावन 2. अब के साजन सावन में 3 भीगी भीगी रातों में..आपका फेवरेट गाना कौन सा है?'. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैन्स कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, 'जो आपकी पसंद है वही हमारी', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आपकी चॉइस बहुत अच्छी है'. साथ ही फैन्स उनके गानों की पसंद के साथ-साथ उनकी तस्वीर की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें, भाग्यश्री (Bhagyashree) ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म खूब हिट हुई थी, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. भाग्यश्री फिल्म में अपने अभिनय के लिए आज भी जानी जाती हैं. हालांकि, भाग्यश्री ने शादी के बाद फिल्मी करियर को छोड़ दिया था. अब वह जल्द ही प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' में नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं