हर कोई साफ, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स स्किन को फायदा पहुंचाने की बजाय उल्टा डल दिखाने लगते हैं. वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल चेहरे पर एक्ने-पिंपल की परेशानी को भी बढ़ा देते हैं. ऐसे में आप चाहें तो चेहरे पर ग्लो बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल तरीकों की मदद ले सकते हैं. एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर ऐसा ही एक तरीका बताया है. भाग्यश्री बताती हैं, ये तरीका बिना किसी नुकसान के आपके चेहरे पर निखार बढ़ाने और स्किन को अंदर से हेल्दी-ग्लोइंग बनाने में असर दिखा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या करें?
भाग्यश्री कहती हैं, अगर आपकी स्किन धूल और प्रदूषण की वजह से बेजान और रूखी लगने लगी है, तो सिर्फ बाहर से स्किन केयर करने के बजाय शरीर को अंदर से भी पोषण देना जरूरी है. इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट केसर वाला पानी पी सकते हैं. एक गिलास गुनगुने पानी में 10 से 15 केसर के धागे डालें और कुछ मिनटों के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें. जब पानी में केसर पूरी तरह घुल जाए, तो रोज सुबह खाली पेट इसे पिएं. ऐसा करने से आपको 15 दिनों में अपनी स्किन में कमाल का फर्क देखने को मिल सकता है.
एक्ट्रेस कहती हैं, केसर स्किन की चमक बढ़ाने, पिग्मेंटेशन कम करने और त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी देखें-
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है केसर?हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केसर में क्रोसिन नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. वहीं, एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती है.
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि साल 2018 में हुई एक लैब रिसर्च में क्रोसिन को UVA और UVB किरणों से होने वाले नुकसान के खिलाफ भी असरदार पाया गया. UVA और UVB रेज समय से पहले स्किन पर एजिंग के लक्षणों को बढ़ा देती हैं.
इन सब से अलग केसर के कुछ एक्टिव कंपाउंड्स मेलेनिन बनने की प्रोसेस को भी कम करते हैं, जिससे स्किन पिग्मेंटेशन को कम करने और चेहरे पर निखार बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
असली केसर की पहचान कैसे करें?अपने वीडियो में भाग्यश्री ने यह भी बताया कि असली केसर के धागे पानी में डालने पर तुरंत कलर नहीं छोड़ते हैं. इससे अलग असली केसर को पानी में अपना रंग छोड़ने में थोड़ा समय लग सकता है. शुरू में पानी हल्का पीला दिखाई दे सकता है, इसके बाद धीरे-धीरे नारंगी रंग आता है. ऐसे में केसर का पानी पीने से पहले उसकी सही पहचान भी जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- Instagram पर वायरल हो रहा 1980s AI Photo Trend, ऐसे दें अपनी फोटो को 80s लुक, ट्राई करें ये 3 Prompts
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं