विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2024

ARM Box Office Collection Day 2: तुम्बाड़ और द बंकिघम मडर्स छोड़िए, साउथ की इस फिल्म ने 2 दिनों में कर ली धुआंधार कमाई 

Aayante Randam Moshanam (ARM) Box Office Collection Day 2: द बंकिघम मर्डर्स और हॉरर फिल्म तुम्बाड़ के कलेक्शन के बीच अयन्ते रनदम मोशनम (आर्म) का कलेक्शन देखने लायक है.

ARM Box Office Collection Day 2: तुम्बाड़ और द बंकिघम मडर्स छोड़िए, साउथ की इस फिल्म ने 2 दिनों में कर ली धुआंधार कमाई 
ARM Box Office Collection Day 2 आर्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
नई दिल्ली:

Aayante Randam Moshanam (ARM) Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते आपको करीना कपूर की द बंकिघम मर्डर्स और हॉरर फिल्म तुम्बाड़, जो दोबारा रिलीज हुई है. उसकी चर्चा सुनने को मिल रही है. लेकिन इन मूवीज के शोर में साउथ के सुपरस्टार टोविनो थॉमस, जिन्हें अन्वेशिप्पिन और कल्कि जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी लेटेस्ट फिल्म अयन्ते रनदम मोशनम (ARM Collection) का कलेक्शन शोर मचा रहा है, जो कि बजट के करीब पहुंचता दिख रहा है. इसका अंदाजा दो दिनों के भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखकर लगाया जा सकता है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, टोविनो थॉमस की लेटेस्ट रिलीज ने पहले दिन 2.9 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. इसमें मलयालम में 2.55 करोड़, हिंदी में 5 लाख, तेलुगू में 22 लाख, तमिल में 7 लाख और कन्नड़ में 1 लाख की कमाई फिल्म ने की थी. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़ा और 3.15 करोड़ तक पहुंचा. इसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 6.05 करोड़ का कलेक्शन आर्म ने हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10 करोड़ पार कर चुका है. वहीं फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का है. 

बता दें, अयन्ते रनदम मोशनम फिल्म जितिन लाल द्वारा निर्देशित और मैजिक फ्रेम्स द्वारा निर्मित है, जिसमें टोविनो थॉमस, कृति शेट्टी, बेसिल जोसेफ, रोहिणी, ऐश्वर्या राजेश, सुरभि लक्ष्मी, जगदीश, कबीर दुहन सिंह और प्रमोद शेट्टी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. 

तुम्बाड़ की बात करें तो दोबारा रिलीज के पहले दिन फिल्म ने डेढ करोड़ का कलेक्शन भारत में किया है. जबकि वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है. वहीं करीना कपूर की बंकिघम मर्डर्स की बात करें तो 1.15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ARM, ARM Box Office, ARM  2 Days Collection, ARM  box Office Collection Day 2, Hindi Trailer, Arm Trailer, Arm Trailer In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com