विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर, हिंदी दर्शकों को परोसी खिचड़ी, इंग्लिश ऑडियंस को पनीर पुलाव

4000 करोड़ की रामायणम् के दो अलग-अलग ट्रेलर पेश किए गए. एक हिंदी ट्रेलर था और दूसरा इंग्लिश ट्रेलर. अब दोनों ट्रेलर को देखकर मेरे दिमाग में तो यही बात आई कि हिंदी ऑडियंस को परोसी खिचड़ी, इंग्लिश ऑडियंस को पनीर पुलाव...

4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर, हिंदी दर्शकों को परोसी खिचड़ी, इंग्लिश ऑडियंस को पनीर पुलाव
रामायणम् हिंदी ट्रेलर खिचड़ी तो रामायणम् इंग्लिश ट्रेलर पनीर पुलाव कैसे?
youtube
नई दिल्ली:

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या 4000 करोड़ की रामायणम् के हिंदी ट्रेलर और इंग्लिश ट्रेलर को लेकर हुए दो अलग-अलग इवेंट में लोगों के लिए क्या दो अलग-अलग डिश परोसी गई. बेशक डायरेक्टली इस तरह की कोई डिश परोसी नहीं गई. लेकिन जिस तरह के ट्रेलर हिंदी ऑडियंस और इंग्लिश ऑडियंस के लिए पेश किए गए हैं उनमें जमीन आसमान का अंतर है. इंग्लिश ऑडियंस के लिए रावण की एक अलग ही झलक पेश की गई है. ग्राफिक की झमाझम बरसात की गई है. कई कैरेक्टर एकदम साफ दिखा दिए हैं. वहीं हिंदी दर्शकों के लिए एक एवरेज ट्रेलर पेश किया गया. ऐसा ट्रेलर जिसमें मेकर्स का सारा फोकस दर्शकों की आस्था और विश्वास के भावों को जगाना था. आइए जानते हैं कैसे ही रामायणम् का हिंदी ट्रेलर खिचड़ी और इंग्लि्श ट्रेलर पनीर पुलाव...

हिंदी में राम राम और इंग्लिश में रावण रावण

हिंदी के ट्रेलर में भगवान राम की महिमा पर जोर दिया गया है. उनकी जिंदगी और वनवास की झलक देखने को भी मिलती है. लेकिन जब इंग्लिश की आई तो मेकर्स ने तो अपनी जेल ही खोल दी. एक के बाद एक कैरेक्टर दिखाए. रावण का ऐसा जलवा दिखाया कि जिससे हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दी जा सके. ट्रेलर के कलर भी कुछ अलग ही लेवल के नजर आ रहे थे. फिर रावण और जटायु के हवाई युद्ध की भी झलक दिखा दी. जब हिंदी दर्शकों के लिए पुष्पक विमान और जटायु की तरफ रावण को भाला फेंकते दिखाया गया. 

हिंदी दर्शकों को क्यों कम आंकता है बॉलीवुड

बॉलीवुड की हमेशा से एक आदत रही है कि वह हिंदी और देसी दर्शकों को थोड़ा कम करके आंक लेता है. फिर बात चाहे साउथ के कमजोर रीमेक बनाने की हो या फिर कमजोर कहानियां पेश करने की या रोमन में स्क्रिप्ट पढ़ने की. 4000 करोड़ बजट वाली रामायणम् ने भी कुछ ऐसा ही किया. इन्होंने एक फिल्म बनाई जिसका उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना है. लेकिन जब हिंदी ट्रेलर के लिए इवेंट किया गया तो माहौल एकदम से धार्मिक बना दिया गया. 

यह भी पढ़ें | 'रामायणम्' के 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में रावण का भौकाल, लंकेश के रौद्र अवतार के आगे बेअसर दिखे सारे अस्त्र

दुनियाभर में लगभग 61 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं जबकि लगभग 150 करोड़ से ज्यादा लोगों की भाषा इंग्लिश है. ये नंबर और भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि कई लोग एक साथ कई भाषाओं के जानकार हो सकते हैं. लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि क्या भाषा या ऑडियंस के आधार पर बंटवारा करना कितना सही है? इस बारे में आप लोगों का क्या मानना है, कमेट में जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana English Trailer, Ramayana Hindi Trailer, Hindi News, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com