विज्ञापन

रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में दो राम? हिंदी ट्रेलर में भगवान, इंग्लिश ट्रेलर में सिर्फ इंसान!

रणबीर कपूर की रामायणम् के दो ट्रेलर ने कन्फ्यूज ही करके रख दिया है. हिंदी ट्रेलर में राम को भगवान बताया गया है तो इंग्लिश ट्रेलर में इंसान. इतना कन्फ्यूजन क्यों है भाई?

रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में दो राम? हिंदी ट्रेलर में भगवान, इंग्लिश ट्रेलर में सिर्फ इंसान!
रामायणम् इंग्लिश ट्रेलर और रामायणम् हिंदी ट्रेलर के राम अलग-अलग, एक इंसान तो दूसरे भगवान!
NDTV
नई दिल्ली:

रामायणम् के हिंदी (Ramayana Hindi Trailer) और इंग्लिश (Ramayana English Trailer) ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के साथ मिलकर रामायण को एक बार फिर नए और भव्य अंदाज में पेश किया है और सबसे बड़ी बात इस पर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. लेकिन एक बात समझ नहीं आई कि फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज करना तो ठीक. लेकिन अब ऑडियंस को कन्फ्यूज करने की क्या जरूरत थी क्योंकि जो राम हिंदी ट्रेलर में विष्णु का अवतार और भगवान हैं. वही, इंग्लिश ट्रेलर मे आकर एक साधारण इंसान बन जाते हैं. अब दोनों ट्रेलर को देखते ही जेहन में कौंधने लगता है कि ऐसा क्यो? आइए जानने की थोड़ी कोशिश करते हैं.

4000 करोड़ की 'रामायणम्' में दो राम? हिंदी ट्रेलर में भगवान, इंग्लिश ट्रेलर में सिर्फ इंसान!

हिंदी रामायणम् के ट्रेलर में राम को विष्णु का अवतार बताया गया है. लेकिन इंग्लिश रामायणम् में भगवान नहीं बल्कि उन्हें इंसान बताया गया है. अब अगर कोई ऐसा दर्शक है जो अंग्रेजी और हिंदी जानता है तो क्या उसके लिए ये कन्फ्यूज करने वाली बात नहीं होगी कि राम भगवान हैं या इंसान? शायद ऐसा हो सकता है. 

यह भी पढ़ें | 'रामायणम्' के 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में रावण का भौकाल, लंकेश के रौद्र अवतार के आगे बेअसर दिखे सारे अस्त्र

ramayana english trailer vs ramayana hindi trailer

youtube

हिंदी दर्शकों की भावनाओं के तार छेड़ना, इंग्लिश दर्शकों को बिग बजट फिल्म दिखाना

रामायणम् के मेकर्स का मुझे इरादा साफ लगता है कि हिंदी दर्शकों की भावनाओं को जितना हो सके उतना जाग्रत किया जाए. उन्हें भगवान की महिमा बताकर सिनेमाघरों तक लाया जा सके. जबकि इंग्लिश दर्शकों को इसे एक भव्य फिल्म बताकर सिनेमाघरों तक बुलाया जा सके. मेकर्स का अपना तर्क हो सकता है क्योंकि उन्हें इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज करना है और अपने बजट के साथ ही प्रॉफिट भी कमाना है. भगवान राम को अपना अराध्य मानने वाले लोगों का तादाद काफी है. कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें इंसान मानते हैं. ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स दोनों तरफ के दर्शकों का फायदा लेना चाहते हैं. 

इतना कन्फ्यूजन क्यों है भाई?

देखिए दर्शक चाहे कोई भी क्यों ना हो. कन्फ्यूजन नहीं होनी चाहिए. राम या तो भगवान हैं या इंसान. इस बात का फैसला मेकर्स को ट्रेलर रिलीज से पहले कर लेना चाहिए था. 4000 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया तो समय रहते इस बात का भी फैसला कर लेते. जनता को इस फेर में क्यों फंसाना था.

यह भी पढ़ें | 4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर, हिंदी दर्शकों को परोसी खिचड़ी, इंग्लिश ऑडियंस को पनीर पुलाव

अब ये तो नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की स्ट्रेटजी और दोनों दर्शकों को लेकर गहन रिसर्च हो सकती है. लेकिन इन दो ट्रेलर के दो राम को देखकर जेहन में यही सवाल पैदा होता है कि क्या सबके राम अलग-अलग हैं, क्या हिंदी के राम अलग और इंग्लिश के राम अलग हैं? आप लोगों का क्या मानना है, कमेट में जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana English Trailer, Ramayana Hindi Trailer, Hindi News, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com