- सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने रक्षाबंधन पर शेयर की पोस्ट
- श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत को याद कर कहा कि हम आपको बहुत प्यार करते हैं
- अंकिता लोखंडे ने भी की श्वेता सिंह कीर्ति की पोस्ट पर कमेंट
पूरे देश में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस त्योहार पर अपने छोटे भाई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक फोटो शेयर की है. श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट में चारों बहन अपने छोटे भाई सुशांत सिंह राजपूत को प्यार से राखी बांधती नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि बहुत प्यार करते हैं हम आपको और हमेशा करते रहेंगे. खास बात तो यह है कि श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी कमेंट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की इस फोटो में जहां नन्हे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं तो वहीं उनकी बहनें आसपास खड़ी होकर उन्हें राखी बांधती नजर आ रही हैं. इसे शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, "हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बेबी. बहुत प्यार करते हैं हम आपको जान, और हमेशा करते रहेंगे. आप सभी का गर्व थे और हमेशा रहेंगे." उनकी इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे ने कमेंट करते हुए लिखा, "दी..." इसके साथ ही अंकिता ने हार्ट शेप इमोजी भी साझा किया. श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही इसपर अब तक 58 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) अकसर अपने भाई को याद कर उनकी तस्वीरें साझा करती हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बीते 14 जून को एक्टर अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि उनके फैंस को भी काफी झटका लगा. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अंदाज और अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हाल ही में उनकी एक फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस संजना सांघी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं