फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर ऐसा रहा है जब अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा फीस लिया करते थे. फीस तो बहुत दूर की बात है उन्हें सिर्फ फिल्मों के लिए राजी करवा लेना ही बड़ी बात हुआ करती थी. बॉलीवुड के शिखर पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन की फीस कितनी रही होगी ये अंदाजा लगाया जा सकता है. पर, क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म महज एक रुपये की फीस में कर डाली थी. फिल्म भी ऐसी हिट रही थी कि उसने करोड़ों की कमाई कर डाली. लेकिन टिकट खिड़की पर हुए मुनाफे को दरकिनार कर अमिताभ बच्चन ने आपसी संबंधों को तरजीह ही थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन सी थी ये फिल्म?
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम है मोहब्बतें. यश चोपड़ा की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भी लीड रोल में थे. इस फिल्म के बारे में फिल्म मेकर निखिल आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया है. निखिल आडवाणी ने कहा कि वो एक जमाना था जब बॉलीवुड में रिलेशनशिप निभाने की खास अहमियत हुआ करती थी. निखिल आडवाणी ने बताया कि यश चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक रुपये में साइन की थीं. और, फिल्म इतनी हिट रही कि उसकी कमाई 90 करोड़ रु. तक पहुंच गई थी.
क्या था पुराना वाकया?
निखिल आडवाणी ने बताया कि सिलसिला बनाते समय यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से पूछा था फीस कितनी लोगे. तब अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उन्हें घर खरीदना है. इसलिए वो डीसेंट अमाउंट चाहते हैं. तब यश चोपड़ा ने उन्हें बड़ा अमाउंट पे किया था. जब मोहब्बतें के समय यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से फीस से जुड़ा वही सवाल किया तो अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब मुझे जरूरत थी तब आपने मेरी मदद की थी. इसलिए मैं आपकी ये फिल्म एक रु. में करूंगा. निखिल आडवाणी के मुताबिक वाकई अमिताभ बच्चन ने एक रु. से ज्यादा कोई पैसा नहीं लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं