पुष्पा 2 और अल्लू अर्जुन का इन दिनों जिक्र हर तरफ हो रहा है. इसी बीच कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में भी पुष्प 2 स्टार का जिक्र एक कंटेस्टेंट ने किया तो होस्ट अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनसे मेरी तुलना मत कीजिए. हालांकि उन्होंने किसी ईगो में नहीं बल्कि एक्टर अल्लू अर्जुन के टैलेंट की तारीफ करते हुए ऐसा कहा. वहीं सुपरस्टार ने पुष्पा 2 द रूल देखने के लिए कहा जिन्होंने अब तक फिल्म को नहीं देखा है. एपिसोड में कोलकात्ता की गृहणी रजनी बरनीवाल ने अमिताभ बच्चन और अल्लू अर्जुन की तारीफ की. वहीं बिग बी ने भी कंटेस्टेंट का अल्लू अर्जुन की तरफ प्यार देखते हुए उन्हें चिढ़ाया.
इस पर कंटेस्टेंट रजनी ने कहा, सर मैं अल्लू अर्जुन और आपकी फैन हूं. इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, मेरा नाम जोड़ने से कोई फर्क नहीं होगा अब. वहीं अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए वह कहते हैं. "अल्लू अर्जुन एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली कलाकार हैं, और उन्हें जो पहचान मिली है, वह उसके योग्य है. मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं. हाल ही में उनकी फिल्म (पुष्पा 2: द रूल) रिलीज हुई है, और अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो आपको इसे देखना चाहिए. लेकिन मेरी तुलना उनसे मत करो."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि,कंटेस्टेंट रजनी ने जोर देकर कहा कि दोनों एक्टर्स में समानताएं हैं. वह कहती हैं, "आप दोनों की एंट्री अविश्वसनीय है, और आपकी शैली काफी हद तक समान है. जब आप कॉमेडी सीन करते हैं, तो आप दोनों अपने कॉलर को काटते हैं और अपनी आंखें झपकाते हैं." अमिताभ ने उनसे पूछा कि ऐसी कोई फिल्म बताएं, जिसमें उन्होंने ऐसा किया हो तो रजनी उनकी 1977 की क्लासिक अमर अकबर एंथनी का नाम लेती हैं और कहती हैं, "आप दोनों के बीच एक और समानता है - आप दोनों की आवाज में एक खास तरह की समृद्धि है. आपसे मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया है. अब मुझे बस अल्लू अर्जुन से मिलना है."
बता दें, पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान जब अल्लू अर्जुन से पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड एक्टर से प्रेरित होते हैं तो उन्होंने कहा, अमिताभ जी ने मुझे सबसे ज्यादा इंस्पायर किया है. मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं. उनका मेरे बड़े होने में काफी इंफ्लूएंस था. तो अगर मुझे एक शब्द कहना है तो मैं कहूंगा कि मैं उनका बेहद बड़ा फैन हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं