विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की भोजपुरी फिल्म देखी है? 20 साल पहले हुई थी रिलीज, रवि किशन आए थे नजर 

अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी फिल्म का किस्सा बताया और कहा-अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में.

अमिताभ बच्चन की भोजपुरी फिल्म देखी है? 20 साल पहले हुई थी रिलीज, रवि किशन आए थे नजर 
अमिताभ बच्चन की भोजपुरी फिल्म, जो 20 साल पहले हुई थी रिलीज
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का सदी का महानायक कहा जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड में शोले, अग्निपथ और कल्कि जैसी फिल्में दी हैं. वहीं 83 की उम्र में वह एक्टिव हैं. हिंदी फिल्मों के अलावा वह तमिल फिल्म में भी नजर आए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक भोजपुरी फिल्म में भी नजर आ चुके हैं, जो 20 साल पहले रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ रवि किशन नजर आए थे. इसका जिक्र खुद बिग बी ने अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बताया था, जिसके 18वें सीजन की अभी चर्चा हो रही है. एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में अभिनेता ने अपने भोजपुरी सिनेमा में काम करने के अनुभव को साझा किया. शो के होस्ट चैनल ने एपिसोड अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट ने कहा कि बिहार के लोग अमिताभ बच्चन को बहुत मानते और पसंद करते हैं. साथ ही, कंटेस्टेंट ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वो और ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम करें. 

अमिताभ बच्चन ने की थीं दो भोजपुरी फिल्में

कंटेस्टेंट की बात का मान रखते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा, "सर, हमारे मेकअप मैन का नाम दीपक है, मैंने जब भोजपुरी फिल्में की थी, तो ये हमारे साथ थे. आपने अब तक नहीं देखी क्या?" इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा, "हां, आपकी फिल्म 'गंगा' (2006) है लेकिन आप ओटीटी पर भी आइए और भोजपुरी में भी काम कीजिए." ये सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़ा कंफ्यूज हो गए और अपने अंदाज में बोले, "अरे, वो भोजपुरी वाली ही फिल्म थी." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अमिताभ बच्चन की गंगा 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म में रवि किशन भी नजर आए थे. इसके अलावा वह निरहुआ के साथ एक फिल्म में भी नजर आ चुके हैं. 

फिल्म देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित का 33 साल पुराना गाना, जो है दुल्हन की एंट्री पर बैकग्राउंड में है बजता, रामायण से मिला था फिल्म का आइडिया

अमिताभ बच्चन को केबीसी अंकल के नाम से पुकारा जाता है

कंटेस्टेंट ने आगे बातचीत में बताया कि उनका बेटा मेगास्टार अमिताभ बच्चन को 'केबीसी अंकल' के नाम से जानता है, जिसे सुनकर अभिनेता जोर से हंस पड़े. कंटेस्टेंट ने आगे बताया, "आप जो अपनी बात इतने रौब से बोलते हैं, 'हां ये कहानी जो है, बरसों पुरानी है' आपको पता है, मैं परिवार के साथ कहीं भी जाता हूं, तो वहां आपके शो के होर्डिंग्स लगे रहते हैं, तो उसे देखकर मेरा बेटा बोलता है, देखो न पापा 'केबीसी अंकल'. उसने आपका नाम ही यही रख दिया है. इस बात पर अमिताभ बच्चन हंस पड़े, और उन्होंने मजाक में कहा, "सर, पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो मिट गया है." मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बात का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने कहा, "वो इतने छोटे हैं, उन्होंने अभी तक आपकी फिल्में नहीं देखी हैं."

कौन बनेगा करोड़पति 18 का आ रहा नया सीजन

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. यह लोकप्रिय शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाएगा. शो के होस्ट एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन होंगे. 

ये भी पढ़ें- गोलमाल एक्ट्रेस पर हुआ 1 करोड़ का कर्ज, 'आत्मा' बेचकर करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में, कहा- हम सब दिवालिया हो गए

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Bhojpuri Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com