विज्ञापन

33 साल पुराना माधुरी दीक्षित का गाना, जो है दुल्हन की एंट्री पर बैकग्राउंड में है बजता, रामायण से मिला था फिल्म का आइडिया

Palki Mein Hoke Song: माधुरी दीक्षित की इस 33 साल पुरानी फिल्म का आइडिया रामायण से मिला था, जिसका एक गाना दुल्हन की एंट्री पर बैकग्राउंड में खूब सुनने को मिलता है. 

33 साल पुराना माधुरी दीक्षित का गाना, जो है दुल्हन की एंट्री पर बैकग्राउंड में है बजता, रामायण से मिला था फिल्म का आइडिया
माधुरी दीक्षित का वो 33 साल पुराना गाना, जिसका रामायण से मिला था आइडिया
YouTube
नई दिल्ली:

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा का वह चेहरा हैं, जिसके लिए परिचय देने की जरूरत नहीं. एक्टिंग से लेकर बेहतरीन डांस ने उन्हें 80 के दशक से लेकर आज भी फैंस के बीच पॉपुलर बनाए रखा है. लेकिन क्या आप माधुरी दीक्षित की उस 33 साल पुरानी फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसका आइडिया रामायण से लिया गया था.वहीं इस फिल्म का एक गाना आज ब्राइडल एंट्री पर बैकग्राउंड पर खूब सुनाई देता है. जबकि कई दुल्हनें तो इस गाने पर डांस भी करती होंगी. हम उस गाने की बात कर रहे हैं, जिसके बोल कुछ इस तरह हैं... पालकी में होके सवार चली रे...

माधुरी दीक्षित का हिट गाना

इस बोल से आप समझ गए होंगे की हम माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक के पालकी में होके सवाल चली रे... की बात कर रहे हैं. गाने के बोल कुछ ऐसे थे...

कोई रोक सके तो रोक ले
मैं नाचती छन छन, छन छन छन
पालकी में होके सवार चली रे
मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे...

इस गाने को अलका याग्निक ने गाया था. जबकि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर इसे फिल्माया गया था. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, गीतकार आनंद थे. यह गाना 90 के दशक में शादियों में खूब इस्तेमाल किया जाने लगा. वहीं आज भी इस गाने को फैंस काफी सुनते हैं. 

ये भी पढे़ं- हरियाली तीज पर खूब बजता है ये गाना, 15 साल से चल रहे टीवी सीरियल में हर साल सेलिब्रेशन में होता है इस्तेमाल

रामायण से मिला था फिल्म का आइडिया 

 33 साल पूरे होने पर सुभाष घई ने लिखा, ''जब मैंने 'खलनायक' की कहानी लिखनी शुरू की, तब मेरे मन में सबसे पहले एक विचार आया था कि क्या रावण जैसा किरदार अपनी आत्मा की आवाज सुनकर श्रीराम बनने की ओर बढ़ सकता है. यही थीम मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई. इसी सोच ने फिल्म की पूरी कहानी को जन्म दिया. यह सिर्फ एक विलेन की कहानी नहीं थी, बल्कि एक ऐसे इंसान की त्रासदी थी, जो परिस्थितियों के कारण अपराध की दुनिया में पहुंच जाता है. 33 साल पहले संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों के साथ इस फिल्म को बनाने का अनुभव आज भी ताजा है. समय जरूर बदल गया है, लेकिन फिल्म की कहानी, उसके किरदार और उसका संदेश, आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह जिंदा हैं.'' 

खलनायक के बारे में 

साल 1993 में रिलीज हुई 'खलनायक' बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में संजय दत्त ने बल्लू बलराम उर्फ 'खलनायक' का किरदार निभाया था, जबकि जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता पाई थी. फिल्म का संगीत भी इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक रहा. फिल्म के 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', 'चोली के पीछे क्या है', 'पालकी में होके सवार चली रे' और 'ऐ साहब ये ठीक नहीं' समेत कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 

ये भी पढ़ें- नुसरत फतेह अली खान की 41 साल पहले आई कल्ट कव्वाली, आज Gen Z के बीच खूब हो रहा ट्रेंड, बरसात में प्रेमियों की पहली पसंद बना सूफी गीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palki Mein Hoke Sawaar, Khal Nayak, Bollywood, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com