विज्ञापन

24 साल पुराना माधुरी दीक्षित का गाना, पंडित बिरजू महाराज ने लिखा, गाया और किया कोरियोग्राफ, आज भी जादू बरकरार, धक-धक गर्ल ने केबीसी के सेट पर दिखाए डांस स्टेप

KBC 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने जब माधुरी दीक्षित से अपने एक क्लासिक गाने पर परफॉर्म करने को कहा तो धक-धक गर्ल ने सीट पर बैठे बैठे ही ऐसा डांस किया कि समा बांध दिया.

24 साल पुराना माधुरी दीक्षित का गाना, पंडित बिरजू महाराज ने लिखा, गाया और किया कोरियोग्राफ, आज भी जादू बरकरार, धक-धक गर्ल ने केबीसी के सेट पर दिखाए डांस स्टेप
KBC 18 के मंच पर माधुरी दीक्षित का क्लासिकल डांस
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपनी खास मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया. शो के होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल वीक में माधुरी दीक्षित खास मेहमान के तौर पर पहुंचीं. इस दौरान बिग बी ने अभिनेत्री से डांस करने की फरमाइश कर दी. इसके बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और माधुरी ने अपने शानदार क्लासिकल डांस से सभी का दिल जीत लिया. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने माधुरी से डांस करने का अनुरोध करते हुए उनके लिए गाना बजाने को कहा. बिग बी ने कहा, "कंप्यूटर जी, प्लीज माधुरी के लिए एक गाना बजाइए." इसके बाद जैसे ही मशहूर गाना 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' बजना शुरू हुआ माधुरी ने अपनी जगह पर बैठे-बैठे ही डांस करना शुरू कर दिया.

माधुरी ने अपने शानदार मुद्राओं और चेहरे के एक्सप्रेशन से इस छोटी-सी परफॉर्मेंस को बेहद खास बना दिया. उनकी क्लासिकल डांस की झलक देखकर वहां मौजूद दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए. वहीं अमिताभ बच्चन उनकी परफॉर्मेंस को बड़े गौर से देखते नजर आए. उन्होंने माधुरी के डांस की जमकर तारीफ की और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. परफॉर्मेंस के बाद बिग बी ने कहा, "वाह! क्या बात है... अविश्वसनीय माधुरी." अमिताभ की इस तारीफ के बाद माधुरी भी मुस्कुराती नजर आईं.

बता दें कि माधुरी दीक्षित जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के मराठी वर्जन 'कोण होणार करोड़पति' को होस्ट करती नजर आएंगी. इस शो के जरिए अभिनेत्री एक बार फिर क्विज रियलिटी शो की दुनिया में बतौर होस्ट अपनी नई पारी शुरू करेंगी. वहीं, जिस गाने पर माधुरी ने डांस किया, वह संजय लीला भंसाली की साल 2002 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म 'देवदास' का है. 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित शास्त्रीय डांस सीक्वेंस में गिना जाता है. फिल्म में माधुरी ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था और इस गाने में उनके कथक डांस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था. इस गाने का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था, जबकि इसके बोल नुसरत बद्र ने लिखे थे. गाने को पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी. 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Winner: काजी तौकीर होंगे विनर? बीमारी के बीच सिद्धार्थ शुक्ला से निकल रहा उनकी जीत का कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati, Kaun Banega Crorepati Fun Videos, Madhuri Dixit, Amitabh Bachchan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com