बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वीडियो और फोटो आए दिन इंटरनेट पर फैंस को देखने के लिए मिलते हैं, जिसके चलते फैंस खुश नजर आते हैं. इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें आलिया और रणबीर हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है. दरअसल, बीती शाम यानी रविवार को कपल इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच के लिए पहुंचे थे. जहां दोनों को हाथ थामे देख फैंस भी चीयर करते हुए नजर आए.
स्टेडियम में ऐसे की एंट्री
आलिया भट्ट अक्सर अपनी टीम मुंबई सिटी एफसी को चीयर करने के लिए फुटबॉल मैचों में शामिल होती आई हैं. वहीं शादी के बाद वह एक बार फिर खेल के मैदान में पहुंची. लेकिन इस बार वह अकेली नहीं बल्कि पति रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं, जो खुद फुटबॉल के जबरदस्त फैन हैं. दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने कुछ घंटों पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नई मां बनी आलिया भट्ट अपने पति रणबीर का हाथ पकड़े स्टेडियम में एंट्री करती नजर आईं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस ने किया ये कमेंट
Hand 🤝#RanbirKapoor#AliaBhatt pic.twitter.com/iLnZj4xlhe
— *•.¸PƦł₦CE•♬ (@RK_Addicted) January 8, 2023
वीडियो में एंट्री करते ही कपल के फैंस दोनों का नाम लेकर चिल्लाने लगे. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी आलिया-रणबीर के फैन हो गए. वीडियो में रणबीर अपनी टीम के लोगो वाली एक नीली जैकेट पहने दिखे तो वहीं आलिया काले रंग की हुडी और नीली जींस के साथ सफेद स्नीकर्स पहने नजर आईं.

इस वीडियो को देखकर फैंस ने कमेंट में लिखा, "यह रियल में बहुत प्यारा था." एक अन्य ने आलिया के लिए लिखा, "वह उसे अपनी लाइफ में पाकर बहुत खुश है! यह उनके लिए सारा प्यार है." तीसरे फैन ने तो आलिया-रणबीर की लव स्टोरी ही कमेंट में लिख डाली.
बता दें, बीते दिन आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू सिंह ने पैपराजी को स्नैक्स पार्टी देते हुए बेटी राहा की फोटो फोन पर दिखाई थी. हालांकि कपल ने पैपराजी से गुजारिश की थी कि वह फोटो क्लिक ना करें क्योकि वह बेटी राहा को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं