बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में क्रिकेटर शिखर धवन ने जियो सिनेमा धवन करेंगे शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. वहीं वाइफ ट्विंकल खन्ना की तारीफ भी की. अक्षय ने अपने मेहनती स्वभाव और ट्विंकल की बौद्धिक क्षमता के बीच स्पष्ट अंतर पर चर्चा की और अपनी बेटी की बुद्धिमत्ता का श्रेय वाइफ को. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अक्षय कुमार की शादी राजेश खन्ना की बेटी और 90 के दशक की पॉपुलर अदाकारा ट्विंकल खन्ना से हुई है, जिनके साथ उनके दो बच्चे आरव और नितारा हैं.
शो में उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, मेरी बेटी को बुद्धिमता मेरी पत्नी ट्विंकल से मिली है. मैं तो अनपढ़ हूं, ज्यादा पढ़ा नहीं हूं. मैं गधा मजदूरी करता हूं, वो दिमाग वाली है. मैं किस्मत वाला हूं कि मेरी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी से शादी हुई. लेकिन मैं इसलिए भी लकी हूं कि वह एक प्यारी वाइफ और मां हैं. अगर आपको जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो आपकी जिंदगी परफेक्ट है. मैं अभी भी हैरान हो जाता हूं जैसे मेरी वाइफ जिंदगी को देखती हैं. वह 50 की हो गई हैं और आज भी पढ़ाई के लिए जाती हैं. उन्होंने अपनी मास्टर्स पूरी की और अब पीएचडी कर रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लंदन में अपने रुटीन और अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड पर मजाक करते हुए एक्टर ने कहा, मेरे जैसे कुछ ही लोग हैं. मैं जब लंदन जाता हूं. तो अपनी बेटी को स्कूल और बेटे को कॉलेज और तब पत्नी को कॉलेज छोड़ने जाता हूं. और फिर अनपढ़ की तरह घर आता हूं और क्रिकेट देखता हूं पूरे दिन.
इतना ही नहीं अक्षय ने बताया कि वह कॉलेज वापस जाकर पढ़ाई करने की इच्छा के बावजूद, वह ऐसा इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि किताबों को देखकर उन्हें रोना आ जाता है. इस पर शिखर मजाक में कहते हैं, जहां ट्विंकल ने लाइब्रेरी की सभी किताबें पढ़ ली हैं, वहीं अक्षय पढ़ने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाते. अक्षय ने कहा, "मेरे माता-पिता समझ गए कि मैं पढ़ाई में जीरो हूं. इसीलिए उन्होंने मुझे खेल की ओर धकेला."
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं