अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस (Kesari Chapter 2 Box Office Collection) पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने छह दिनों में वह कमाई नहीं कर सकी, जो सलमान खान की सिकंदर (Sikandar Box Office Collection) ने महज दो दिन में हासिल कर ली थी. केसरी 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म कोई भी बड़ा करिश्मा नहीं कर सकी है. हालांकि सलमान खान की सिकंदर पर फ्लॉप का ठप्पा लगा, लेकिन बावजूद इसके अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 सलमान खान की सिकंदर की दो दिन की कमाई का मुकाबाल, छह दिन में भी नहीं कर सकी है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, केसरी चैप्टर 2 ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन 10.08 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे ओपनिंग वीकेंड में कुल 30 करोड़ रुपये की कमाई हुई छह दिनों के अंत तक फिल्म ने भारत में लगभग 42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, सलमान खान की ‘सिकंदर' ने पहले दो दिन में लगभग 54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. इस तरह अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा चमत्कार नहीं कर पा रही है. केसरी चैप्टर 2 का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केसरी 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित हिस्टोरिकल कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें अक्षय कुमार ने वकील सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है. फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा नहीं मिल सका. अगर स्टारडम की बात करें तो अक्षय कुमार को अब भी चमत्कार की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं