बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फैशन डिज़ाइनर तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं. वे अक्सर तानिया के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. बीती रात तानिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स ने शिरकत की. सोशल मीडिया पर अब बर्थडे पार्टी की तस्वीरों ने धूम मचाकर रखी है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं.
तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, ओरी, सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी नजर आए. पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं. वहीं आर्यन खान ने अपने लुक को कैजुअल रखते हुए ब्लैक हुडी डाली थी. वहीं शनाया कपूर और खुशी कपूर का स्टाइलिश लुक ने भी लोगों को इम्प्रेस किया. आप भी देखें पार्टी की तस्वीरें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?








श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा ने काले रंग की टी-शर्ट पहनकर पार्टी में शिरकत की, जबकि ओरहान प्रिंटेड शर्ट में दिखें, जिसे उन्होंने ब्राउन पैंट के साथ पेयर किया था. वहीं बर्थडे गर्ल तानिया ऑल ब्लैक लुक में ग्लैमरस नजर आ रही थीं. तानिया ने बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी के साथ भी जमकर पोज दिए. बात करें शाहरुख खान के बेटे आर्यन की तो वे बॉलीवुड में बतौर फिल्ममेकर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा की थी. आर्यन ने इस पोस्ट में बताया था कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट लिख ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं