बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में थे. उनके इस फोटोशूट की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. न्यूड फोटोशूट के चलते रणवीर सिंह को विवादों का भी सामना करना पड़ा था. उनके खिलाफ कुछ लोगों ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. अब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद बिहार के 'रणवीर सिंह' का फोटोशूट सुर्खियों में हैं. जिसमें एक शख्स ने अभिनेता का तरह अपना फोटोशूट करवाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं.
मशहूर यूट्यूबर आदर्श आनंद ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर नया वीडियो शेयर किया है. यह अभिनेता रणवीर सिंह के फोटोशूट का स्कूप वीडियो है. वीडियो में आदर्श आनंद रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बात करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनके पीछे रणवीर सिंह का रूप धारण किए एक शख्स फोटोशूट करवाता नजर आ रहा है. वीडियो में वह रणवीर सिंह की तरह सारे पोज दे रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं जब आदर्श आनंद बिहार के इस रणवीर सिंह से पूछते हैं वह ऐसा क्यों कर रहे हैं. तो वह शख्स मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहता है कि हट जाओ हमें फोटोशूट करवाने दो. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'सस्ता रणवीर सिंह का फोटोशूट'. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के फोटोशूट का यह स्कूप वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और वीडियो की तारीफ कर रहे हैं.
कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर आईं नज़र, डेनिम में लगी बेहद खूबसूरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं