2 साल पहले सिल्वर स्क्रीन पर धुरंधर आई और उसने देखते ही देखते रणवीर सिंह के स्टारडम के पैमाने को ही बदल दिया. बता दें कि इस बात को पहले ही रोहित शेट्टी कह चुके थे. एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ अपने इक्वेशन के बारे में ही नहीं बल्कि उनकी वर्सेटिलिटी और उनके काम करने के अंदाज के बारे में भी बात की और यह भी कहा कि एक्टर अगले सुपरस्टार बनेंगे. जब टॉक शो पर रोहित शेट्टी ने इंटरव्यू देते हुए रणवीर सिंह के बारे में बात की थी तब उन्होंने कहा था, "वह लोगों के बीच में खुशियां फैलाना चाहते हैं. मैंने उनके साथ कुल तीन फिल्में की है और बात सिर्फ फिल्मों की ही नहीं है बल्कि हमारा रिश्ता भाइयों की तरह है."
रोहित ने इस बात पर भी जोर दिया कि रणबीर में ऐसी काबिलियत है कि वह बड़ी आसानी से अलग किरदारों और जॉनर में खुद को पूरी तरह से ढाल लेते हैं. इस बात को उन्होंने खुद महसूस किया था सिम्बा और बाकी प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करते समय. रोहित शेट्टी ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह ने जिन किरदारों को निभाया है, उन्हें कोई और एक्टर उस तरह नहीं कर सकता था. उन्होंने कहा , “वह मुझसे हर चीज के बारे में बात करते हैं. वह मुझ पर इतना भरोसा करते हैं. सबसे खास बात यह है कि वह ‘गली बॉय', ‘दिल धड़कने दो' और ‘सिम्बा' तीनों कर सकते हैं और ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है. ‘सिम्बा' करना हर किसी के लिए आसान नहीं है. वह बहुत मेहनती हैं. मेरा मतलब है, सुबह 9 बजे भी उसके अंदर उतनी ही एनर्जी होती है और रात 2 बजे भी उतनी ही एनर्जी रहती है. जब वह काम पर होते हैं, तो किसी और चीज के बारे में नहीं सोचता और यही बात मुझे उसमें पसंद है. वह अगले सुपरस्टार हैं और लगभग सुपरस्टार बन चुके हैं. अब अगला कौन है? वह रणवीर सिंह हैं.”

Photo Credit: Ranveer Singh/Instagram
रोहित शेट्टी की कही गई बात के ठीक 2 साल बाद रणवीर सिंह ने धुरंधर के साथ उनकी भविष्यवाणी को जैसे सच कर दिखाया. धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट में सिल्वर स्क्रीन पर जैसे कोहराम मचा दिया कहानी से लेकर एक्टिंग तक के दर्शक दीवाने हो गए और इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया स्टैंडर्ड सेट किया.
बॉक्स ऑफिस की कमाई की बात तो छोड़ ही दें जिस बात ने दर्शकों को सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींचा वह था रणवीर सिंह का हमजा उर्फ जसकीरत का किरदार. रणबीर के इस केदार को सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री ने भी खूब सराहा. रणवीर ने एक ही फिल्म में दो अलग किरदार निभाने ने रोहित शेट्टी की इस बात पर रोशनी डाली कि वह कितने वर्सेटाइल हैं एक ऐसे एक्टर जो एक फ्रेंचाइजी में 2 अलग किरदार निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 63 साल पुराना गाना, 8 लाइनों में बयां किए थे 7 जज्बात, दिल के दर्द को बखूबी बयां करता है मीना कुमारी का ये गीत
धुरंधर फ्रैंचाइजी के साथ रणवीर न सिर्फ 1,000 करोड़ के हिंदी नेट क्लब में शामिल हुए बल्कि वह उसके फाउंडर भी बने. फिल्म ने दुनिया भर में भी जबरदस्त कमाई की और देखते ही देखते उसने 3,000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपने नाम किया. इस तरह से एक्टर बॉक्स-ऑफिस स्टारडम के मामले में एक नए लेवल पर पहुंच गए हैं. रोहित शेट्टी द्वारा थ्रोबैक इंटरव्यू में की गई बातों को यह चीज खास बनाती ही है कि उन्होंने रणवीर के बारे में कितनी सही भविष्यवाणी की थी। रणवीर को “अगला सुपरस्टार” कहने के दो साल बाद, धुरंधर ने एक्टर को उस भविष्यवाणी को हकीकत में बदलते देखा है. बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था. रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं